Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • साल के जंगलों पर हॉप्लो बीटल का हमला, 3.96 लाख कीट पकड़े गए; नियंत्रण के लिए टास्क फोर्स सक्रिय
  • शहरों के सौंदर्यीकरण और विकास को रफ्तार, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया परियोजनाओं का निरीक्षण
  • रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को मंत्री सतपाल महाराज ने दी श्रद्धांजलि
  • निदेशक भर्ती पर नया विवाद: 5 अक्टूबर की कार्य परिषद बैठक में ‘कार्येत्तर स्वीकृति’ का प्रस्ताव, हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार
  • आर्किटेक्चरल एक्सपो ‘आर्कक्स’ में पर्वतीय निर्माण और नई अर्थव्यवस्था पर मंथन
  • जरूरतमंदों की मदद का संदेश लेकर देहरादून पहुंचे वॉलंटियर्स, Crossroad Mall में हुआ वर्कशॉप
  • सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम
  • हरियाणा से उत्तराखंड भ्रमण पर आए युवा क्रिएटर्स ने साझा किए अनुभव
  • अंजली असवाल के सिर सजा मिस उत्तराखंड का ताज
  • संदीप सर के जन्मदिन पर DDA की बड़ी घोषणा, टॉप परफॉर्मर्स को मिलेंगे मेगा कैश अवॉर्ड
Saturday, October 3
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » निदेशक भर्ती पर नया विवाद: 5 अक्टूबर की कार्य परिषद बैठक में ‘कार्येत्तर स्वीकृति’ का प्रस्ताव, हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार
उत्तराखण्ड

निदेशक भर्ती पर नया विवाद: 5 अक्टूबर की कार्य परिषद बैठक में ‘कार्येत्तर स्वीकृति’ का प्रस्ताव, हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarOctober 3, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (VMSB-UTU) में पांच परिसर संस्थानों के निदेशक पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर विवाद और गहरा गया है। 25 सितंबर 2026 को निदेशक पदों के लिए साक्षात्कार संपन्न होने के बाद अब 5 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्य परिषद की 20वीं बैठक के एजेंडे में भर्ती नियमों में संशोधन, विज्ञापन के अनुमोदन और पूर्व में की गई कार्रवाई को ‘कार्येत्तर स्वीकृति’ देने का प्रस्ताव शामिल किया गया है।

कार्य परिषद के एजेंडे के अनुसार, वर्ष 2023 की 14वीं कार्य परिषद बैठक के बिंदु 14-12 में अनुमोदित निदेशक पद के General Recruitment Rules में संशोधन प्रस्तावित है। इसके साथ संशोधित नियमों और निदेशक पद के विज्ञापन को अनुमोदित करने तथा पूर्व में की गई कार्रवाई को कार्येत्तर स्वीकृति देने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

साक्षात्कार के बाद नियमों में बदलाव पर सवाल

इस घटनाक्रम का अहम पहलू यह है कि भर्ती का विज्ञापन पहले ही जारी हो चुका था, आवेदन लिए जा चुके थे और 25 सितंबर को साक्षात्कार भी संपन्न हो चुका है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमों में संशोधन और पूर्व की कार्रवाई को कार्येत्तर स्वीकृति देने की जरूरत क्यों पड़ी?

हालांकि, एजेंडे में प्रस्ताव शामिल किए जाने मात्र से भर्ती प्रक्रिया को अवैध नहीं माना जा सकता। इसकी वैधानिकता का अंतिम निर्धारण सक्षम प्राधिकारी अथवा न्यायालय द्वारा ही किया जाएगा।

हाईकोर्ट में मामला लंबित, AICTE के स्पष्टीकरण का भी इंतजार

निदेशक भर्ती को केवल ‘On Deputation Basis’ किए जाने को लेकर उच्च न्यायालय में जनहित याचिका लंबित है। भर्ती प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर न्यायालय का निर्णय अभी प्रतीक्षित है। इसके अलावा AICTE से संबंधित स्पष्टीकरण अथवा निर्देश का विषय भी सामने है।

ऐसे में 5 अक्टूबर की कार्य परिषद बैठक में नियमों में संशोधन और पूर्व कार्रवाई को कार्येत्तर स्वीकृति देने के प्रस्ताव ने यह सवाल जरूर खड़ा किया है कि न्यायालय के निर्णय और नियामक संस्था के स्पष्टीकरण से पहले विश्वविद्यालय भर्ती प्रक्रिया को किस आधार पर आगे बढ़ाएगा।

Institute-wise Preference को लेकर भी सवाल

कार्य परिषद के एजेंडे में उल्लेख है कि पांचों परिसर संस्थानों के निदेशक पदों के लिए साक्षात्कार निर्धारित नियमों, विनियमों और प्रक्रिया के अनुसार पूरा किया गया। चयन समिति की संस्तुतियां राज्य सरकार के अनुमोदन के लिए सीलबंद लिफाफे में भेजे जाने की बात भी एजेंडे में दर्ज है।

एजेंडे के अनुसार, साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों से Institute-wise Preference भी ली गई थी और चयन समिति ने इन्हीं प्राथमिकताओं के आधार पर अपनी संस्तुतियां कीं।

ऐसे में सवाल है कि यदि प्रत्येक परिसर के निदेशक पद के लिए अलग-अलग आवेदन और ₹2,000 आवेदन शुल्क लिया गया था, तो साक्षात्कार के बाद अभ्यर्थियों से दोबारा नई पसंद/चॉइस किस नियम के तहत ली जा सकती है? क्या इससे मूल विज्ञापन में निर्धारित आवेदन और चयन प्रक्रिया प्रभावित होगी?

पांच पदों के लिए छह अभ्यर्थी

भर्ती प्रक्रिया का एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू यह है कि पांच निदेशक पदों के लिए केवल छह अभ्यर्थियों के साक्षात्कार में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए पात्र अभ्यर्थियों की उपलब्धता और प्रत्येक पद के लिए चयन की प्रक्रिया किस आधार पर निर्धारित होगी, यह भी महत्वपूर्ण प्रश्न है।

अब 5 अक्टूबर की बैठक पर नजर

पूरे मामले में सबसे अहम बात यह है कि कार्य परिषद के एजेंडे में केवल भविष्य की भर्ती व्यवस्था तय करने का प्रस्ताव नहीं है। इसमें संशोधित General Recruitment Rules, विज्ञापन के अनुमोदन के साथ पूर्व में की गई कार्रवाई को कार्येत्तर स्वीकृति देने की बात भी शामिल है।

अब सवाल यह है कि क्या भर्ती प्रक्रिया पहले से लागू नियमों के तहत पूरी की गई थी और बाद में नियमों में संशोधन किया जा रहा है, या संशोधित नियमों को पहले हो चुकी कार्रवाई पर लागू करने की स्थिति बन रही है।

इसका स्पष्ट उत्तर विश्वविद्यालय के वर्ष 2023 के मूल निर्णय, 2026 के संशोधित भर्ती नियम, विज्ञापन, चयन समिति की कार्यवाही और सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृतियों के रिकॉर्ड से ही सामने आएगा।

अब निगाहें 5 अक्टूबर की कार्य परिषद बैठक पर हैं। बैठक में इन प्रस्तावों पर क्या निर्णय लिया जाता है और हाईकोर्ट में लंबित मामले तथा AICTE से संबंधित विषय को किस तरह ध्यान में रखा जाता है, यह आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण होगा।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

    Related Posts

    साल के जंगलों पर हॉप्लो बीटल का हमला, 3.96 लाख कीट पकड़े गए; नियंत्रण के लिए टास्क फोर्स सक्रिय

    October 3, 2026
    Read More

    शहरों के सौंदर्यीकरण और विकास को रफ्तार, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया परियोजनाओं का निरीक्षण

    October 3, 2026
    Read More

    रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को मंत्री सतपाल महाराज ने दी श्रद्धांजलि

    October 3, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने किया पूर्व प्रधानमंत्री को नमन

    October 2, 2026

    साल के जंगलों पर हॉप्लो बीटल का हमला, 3.96 लाख कीट पकड़े गए; नियंत्रण के लिए टास्क फोर्स सक्रिय

    October 3, 2026

    मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बस बेड़े में सम्मिलित 112 नई बसों (साधारण/AC – UTC स्मार्ट) को हरी झंडी

    January 1, 2026

    पुराना साल: धनेश द्विवेदी

    January 1, 2026
    Don't Miss
    उत्तराखण्ड

    साल के जंगलों पर हॉप्लो बीटल का हमला, 3.96 लाख कीट पकड़े गए; नियंत्रण के लिए टास्क फोर्स सक्रिय

    October 3, 2026 उत्तराखण्ड

    देहरादून। देहरादून और कालसी क्षेत्र के साल वनों में हॉप्लो बीटल (Hoplocerambyx spinicornis) का प्रकोप…

    Read More

    शहरों के सौंदर्यीकरण और विकास को रफ्तार, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया परियोजनाओं का निरीक्षण

    October 3, 2026

    रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को मंत्री सतपाल महाराज ने दी श्रद्धांजलि

    October 3, 2026

    निदेशक भर्ती पर नया विवाद: 5 अक्टूबर की कार्य परिषद बैठक में ‘कार्येत्तर स्वीकृति’ का प्रस्ताव, हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार

    October 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
    Email Us: pahadkikhabaruk@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    साल के जंगलों पर हॉप्लो बीटल का हमला, 3.96 लाख कीट पकड़े गए; नियंत्रण के लिए टास्क फोर्स सक्रिय

    October 3, 2026

    शहरों के सौंदर्यीकरण और विकास को रफ्तार, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया परियोजनाओं का निरीक्षण

    October 3, 2026

    रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को मंत्री सतपाल महाराज ने दी श्रद्धांजलि

    October 3, 2026
    Most Popular

    शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने किया पूर्व प्रधानमंत्री को नमन

    October 2, 2026

    साल के जंगलों पर हॉप्लो बीटल का हमला, 3.96 लाख कीट पकड़े गए; नियंत्रण के लिए टास्क फोर्स सक्रिय

    October 3, 2026

    मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बस बेड़े में सम्मिलित 112 नई बसों (साधारण/AC – UTC स्मार्ट) को हरी झंडी

    January 1, 2026
    © 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
    • होम
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.