
देहरादून, 3 अक्टूबर 2026। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ की ओर से परेड ग्राउंड में आयोजित ‘आर्कक्स: द आर्किटेक्चरल एक्सपो’ में सुरक्षित पर्वतीय निर्माण और उत्तराखंड की नई पर्वतीय अर्थव्यवस्था पर दो पैनल चर्चाएं आयोजित की गईं।
अभिनेता एवं व्यवसायी अमित गर्ग ने दोनों सत्रों का संचालन किया। पहले सत्र में पर्वतीय परिस्थितियों के अनुरूप सुरक्षित निर्माण और आपदा के दौरान सुरक्षा पर चर्चा हुई। इसमें मेयर सौरभ थपलियाल, डॉ. गौरव गोयल, वास्तुकार विनय सिंह, भाजपा आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की संयोजिका ममता पांगती और क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर शामिल हुए।
दूसरे सत्र में ‘नई पर्वतीय अर्थव्यवस्था × फिल्म’ विषय पर पर्यटन, होमस्टे, आतिथ्य, वास्तुकला और फिल्म सिटी के विकास पर विचार-विमर्श हुआ। इसमें कुणाल मल्ला, नितिन मेहता, अभिषेक तिवारी, आदिरा फिल्म्स के निर्माता एवं उत्तराखंड पुलिस के पूर्व डीएसपी अनिल शर्मा शामिल रहे। संस्कृति विभाग के सचिव दीपक गैरोला विशिष्ट अतिथि रहे।
आर्कक्स का आयोजन माइंड्स मीडिया एंड मैनेजमेंट द्वारा किया जा रहा है, जबकि इवेंट प्रबंधन क्रियोनिक इंडिया संभाल रहा है। 4 अक्टूबर को समापन सत्र में उत्तराखंड विजन-2047 पर चर्चा होगी, जिसमें त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि होंगे।
#Uttarakhand #Dehradun #ArchitecturalExpo #MountainEconomy #FilmIndustry




