देहरादून। जरूरतमंद लोगों और बच्चों की मदद के उद्देश्य से Indian Welfare Foundation की ओर से आज देहरादून के Crossroad Mall में जागरूकता वर्कशॉप आयोजित किया गया।
वर्कशॉप में मुंबई से आए Akash Gond और गुजरात से Mihwish Jamadar ने हिस्सा लिया। दोनों संस्था के वॉलंटियर्स के रूप में लोगों को जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक कार्यों से जुड़ने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
संस्था की वेबसाइट के अनुसार इसके प्रमुख कार्यों में बच्चों की शिक्षा, जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन किट, कैंसर मरीजों के उपचार में सहायता, महिला सशक्तिकरण और अन्य सामाजिक पहल शामिल हैं।
वर्कशॉप के दौरान लोगों से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने और सामाजिक कार्यों में योगदान देने की अपील की गई।
#Dehradun #IndianWelfareFoundation #SocialWork #Volunteer #Uttarakhand




