डीएम ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूरे करने के निर्देश
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के उच्च अधिकारियों का दल 12 और 13 अक्टूबर को देहरादून का भ्रमण कर निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लेगा। भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को निर्वाचन से जुड़े नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
डीएम ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों के कार्मिकों का अद्यतन डेटाबेस तैयार करने, ईवीएम-वीवीपैट की उपलब्धता एवं स्थिति का आकलन करने और अतिरिक्त मशीनों की आवश्यकता का विवरण तैयार करने को कहा।
सभी मतदान केंद्रों, विशेषकर संवेदनशील एवं अति संवेदनशील केंद्रों की मैपिंग, सुरक्षा बलों की उपलब्धता, टेंडर प्रक्रिया और आवश्यक समितियों के गठन को लेकर भी निर्देश दिए गए।
मतदान में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर
जिलाधिकारी ने स्वीप कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने पर जोर दिया। शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी केके मिश्रा, एडीएम प्रशासन स्मृता परमार सहित सभी नोडल अधिकारी और उप जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
#Dehradun #ElectionCommission #ElectionPreparation #EVM #Uttarakhand






