चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में 19 वर्षीय सुमित्रा की नंदाकिनी नदी में बहने से हुई मौत के बाद एक सामाजिक प्रथा को लेकर बहस तेज हो गई है। थराली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक भूपाल राम टम्टा ने मंगलवार को सुमित्रा के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सुमित्रा चमोली जिले के नंदानगरी ब्लॉक के सुतोल गांव की रहने वाली थीं। 15 अगस्त को स्थानीय गदेरे में बहने के बाद वह लापता हो गई थीं। लगातार बारिश के कारण उफनाई नंदाकिनी नदी उन्हें करीब 20 किलोमीटर नीचे तक बहा ले गई। रविवार को उनका शव नदी से…
Author: Pahad ki Khabar
रक्षाबंधन पर बच्चों ने दिया भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का संदेश देहरादून। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाईगिरी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नगर निगम देहरादून स्थित मेयर कार्यालय पहुंचकर मेयर सौरभ थपलियाल को राखी बांधी। बच्चों ने राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का संदेश दिया। इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल ने बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि…
देहरादून नगर निगम ने स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षित आवागमन और विकास कार्यों में पारदर्शिता को लेकर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। मुख्य मार्गों, आंतरिक गलियों और संपर्क मार्गों के किनारे उगी घास-झाड़ियों, कूड़ा-कचरा व अन्य अपशिष्ट को तत्काल हटाने के साथ ही वार्डवार दैनिक रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित प्रस्तुत करने को कहा। सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। 15 दिन में गड्ढामुक्त होंगी…
देहरादून-हरिद्वार रोड स्थित एक सभागार में ऑल इंडिया स्मॉल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन (AISNA) उत्तराखंड इकाई की ओर से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव शंकर त्रिपाठी, राष्ट्रीय महासचिव एवं PCI सदस्य सुश्री आरती त्रिपाठी तथा PCI सदस्य श्री अरुण त्रिपाठी के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता AISNA के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड इकाई के संरक्षक श्री गुरदीप सिंह टोनी ने की। इस दौरान उत्तराखंड इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राष्ट्रीय नेतृत्व का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव सोमपाल सिंह ने किया।…
लोकतंत्र में चुनाव एक बड़ा उत्सव है और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता उसकी सबसे महत्वपूर्ण कड़ी भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिबद्ध एवं निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में मैं सदैव संगठन के विचारों, सिद्धांतों और कार्यों के प्रति समर्पित रहा हूं। अपनी पावन जन्मभूमि प्रतापनगर, टिहरी गढ़वाल के विकास और जनसेवा के लिए भी निरंतर प्राणपण से कार्य करता रहा हूं। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए मैंने टिहरी गढ़वाल की प्रतापनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन हेतु स्थानीय पार्टी संगठन के समक्ष अपना अनुरोध पत्र प्रस्तुत किया है। मेरा उद्देश्य…
भाजपा महिला मोर्चा की सोशल मीडिया संबंधी वर्चुअल बैठक प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु संगतानी के मार्गदर्शन में हुई बैठक में महिला मोर्चा की डिजिटल गतिविधियों और सोशल मीडिया के प्रभावी इस्तेमाल को लेकर चर्चा हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और जिला सोशल मीडिया टीम के सदस्यों ने बैठक में सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री डॉ. हिमानी वैष्णव, रश्मि रस्तोगी, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक डॉ. अंजली सेमवाल, सह संयोजक बबीता रावत, श्रुति तिवारी…
रक्षाबंधन के मौके पर सितारगंज क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रा.उ.मा.वि. सिसौना और रा.उ.मा.वि. शहदौरा को इंटरमीडिएट स्तर यानी 12वीं तक उच्चीकृत करने की शासकीय स्वीकृति मिल गई है। इसकी जानकारी सौरभ बहुगुणा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था बेहतर करने का जो वादा किया गया था, उसे पूरा करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। सौरभ बहुगुणा ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र…
उत्तर प्रदेश के शामली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिम से बाहर निकलते ही यूट्यूबर और हरियाणवी गायक अंकित बालियान पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 20 राउंड गोलियां चलाईं। गोली लगने से अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना शामली कोतवाली क्षेत्र की है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे 04 व्यक्तियों को अलग अलग थाना क्षेत्र से पुलिस ने किया गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर मारपीट/हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अलग-अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण निम्नवत है। *1- कोतवाली प्रेमनगर* दिनांक- 25/08/2026 को कोतवाली प्रेमनगर पर…
मिस उत्तराखंड 2026 के तहत मिस टैलेंटेड सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित मिस उत्तराखंड 2026 के तहत बुधवार को मिस टैलेंटेड सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया।इस दौरान प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा आत्मविश्वास और शानदार व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। बुधवार को राजपुर रोड स्थित सेंट्रियो मॉल के स्काई लाउंज में मिस टैलेंटेड सब-कॉन्टेस्ट में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने डांस, सिंगिंग, एक्टिंग, कविता, पेंटिंग इंस्ट्रूमेंट सहित विभिन्न विधाओं में प्रस्तुतियां देकर जजेज और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान जजेज ने प्रतिभागियों की प्रतिभा के साथ उनके आत्मविश्वास, स्टेज प्रेजेंस, प्रस्तुति और व्यक्तित्व का…
