बेंगलुरु में Indian Conference of Intellectuals की ओर से “Judicial Responsibility in Protection of Human Rights and Promotion of Peace & Justice” विषय पर सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में न्यायपालिका की भूमिका, मानवाधिकारों की सुरक्षा और शांति एवं न्याय को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय और भारतीय न्यायपालिका से जुड़े कई प्रमुख हस्तियों ने हिस्सा लिया। इनमें अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ), हेग के जज लियोनार्डो ब्रांट, संयुक्त राष्ट्र आंतरिक न्याय परिषद के चेयरपर्सन एवं पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस मदन बी. लोकुर, कर्नाटक हाईकोर्ट के जज जस्टिस ई.एस. इंदीरेश, तेलंगाना हाईकोर्ट के जज…
Author: Pahad ki Khabar
काठमांडू में आयोजित ‘In Solidarity with Nepal’ कार्यक्रम में अभिनेत्री मनीषा कोइराला नेपाल में आई प्राकृतिक आपदाओं को लेकर भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि नेपाल लगातार बाढ़ और अन्य आपदाओं का सामना कर रहा है, ऐसे में देश को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सहयोग की जरूरत है। मनीषा ने भारत, चीन और नेपाल से जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से मिलकर निपटने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि आपदा के बावजूद नेपाल के प्रति लोगों का भरोसा कम नहीं होना चाहिए। अभिनेत्री ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों से नेपाल आने की अपील करते हुए कहा कि पर्यटन देश…
संभावित खतरे वाले क्षेत्रों में रियल टाइम मॉनिटरिंग, पूर्व चेतावनी एवं त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश मौसम को देखते हुए सभी विभागों को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश* देहरादून। राज्य में स्थित ग्लेशियर झीलों से संभावित खतरे को देखते हुए मा0 आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री श्री मदन कौशिक ने ग्लेशियर झीलों की निगरानी एवं जोखिम न्यूनीकरण के लिए विश्वभर में उपलब्ध अत्याधुनिक तकनीक को अपनाने के निर्देश दिए हैं। रविवार को उन्होंने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) पहुंचकर उत्तराखण्ड में स्थित ग्लेशियर झीलों की स्थिति तथा संभावित जोखिम की विस्तृत जानकारी ली। मा0 मंत्री…
AI, आधुनिक कृषि, हेल्थ साइंसेज और अत्याधुनिक रिसर्च में मिलकर काम करेंगे दोनों संस्थान देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) ने उच्च शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान IIT दिल्ली के साथ महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) किया है। यह करार उत्तराखंड में शिक्षा, तकनीक और शोध के क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार खोलने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। IIT दिल्ली के साथ हुए इस समझौते के बाद दोनों संस्थान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), आधुनिक कृषि, हेल्थ साइंसेज, अत्याधुनिक रिसर्च और टेक्नोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण…
🚨 देहरादून में 511 ग्राम चरस के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार देहरादून पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 511 ग्राम अवैध चरस बरामद की। 29 अगस्त की रात चेकिंग के दौरान बाईपास फ्लाईओवर अंडरपास के पास पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। आरोपी की पहचान रिहान (30) निवासी देवबंद, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चरस देवबंद, सहारनपुर से देहरादून…
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, आवास से लेकर पर्यटन और यातायात तक बदलेगी तस्वीर, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी रखा जाएगा ध्यान देहरादून। धार्मिक और पर्यटन नगरी ऋषिकेश के सुनियोजित और सर्वांगीण विकास को लेकर धामी सरकार ने कवायद तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आवास विभाग ने ऋषिकेश महायोजना को जल्द अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज करते हुए इससे जुड़े लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर दिया है। इसी क्रम में सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता…
32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 9,400 से अधिक पंजीकरण के बाद हुआ चयन; 4 सितंबर को शिव नाडर यूनिवर्सिटी, दिल्ली-एनसीआर में आयोजित होगा राष्ट्रीय फाइनल देहरादून- 30 अगस्त 2026: देशभर के सरकारी और निजी स्कूलों के 79 शिक्षकों को शिव नाडर फाउंडेशन–ऑक्सफोर्ड सईद इंडियाज़ बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 के पहले संस्करण के राष्ट्रीय फाइनल के लिए चुना गया है। 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से इस पुरस्कार के लिए 9,400 से अधिक पंजीकरण प्राप्त हुए थे। बिहार, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, गुजरात, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से चयनित फाइनलिस्ट 3 से…
कुंवावाला में मुख्यमंत्री ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कुंवावाला, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण को सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय लोग भी कार्यक्रम से जुड़े। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए लगातार प्रेरित कर रहा है। यह कार्यक्रम समाज के अलग-अलग क्षेत्रों…
“ऑपेरशन नाईट स्ट्राइक“ एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा वृहद स्तर पर चलाया चेकिंग अभियान, अभियान के दौरान जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने वालो के विरुद्ध की गई कार्यवाही, रात्रि में घूम रहे 700 से अधिक व्यक्तियों से पुलिस द्वारा की गई पूछताछ, संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर की सत्यापन की कार्यवाही, नियमों के उल्लंघन पर 54 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में किये चालान, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 19 वाहन चालकों को…
राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड ने नेपाल को कबड्डी के मैत्रीपूर्ण मुकाबले में 59-41 से हराया राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज दिव्य प्रेम सेवा मिशन आश्रम, हरिद्वार के इंडोर हॉल में उत्तराखंड और नेपाल की कबड्डी टीमों के बीच मैत्रीपूर्ण मुकाबले का आयोजन किया गया। इस मुकाबले का उद्देश्य दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच खेल भावना, आपसी मैत्री एवं खेल संबंधों को मजबूत करना था। नेपाल की टीम एशियाई खेलों की तैयारियों के सिलसिले में भारत में अभ्यास हेतु प्रवास पर है। मुकाबले से पूर्व हाल ही में नेपाल में प्राकृतिक आपदा में हुई जान-माल की क्षति…
