17 अक्टूबर को 30 प्रमुख मार्गों और स्थलों का करेंगे निरीक्षण, सुबह 8:15 बजे मीडिया से होंगे रूबरू

देहरादून। शहर की सड़कों की स्थिति का जायजा लेने के लिए सचिव लोक निर्माण विभाग, उत्तराखंड शासन पंकज कुमार पांडेय शनिवार, 17 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान विभागीय अधिकारियों की टीम भी उनके साथ मौजूद रहेगी।
निरीक्षण की शुरुआत कालीदास रोड टर्न से होगी। इसके बाद कैनाल रोड, नागल, मसूरी डायवर्जन, सहस्त्रधारा तिराहा, लाडपुर, जोगीवाला, रिस्पना पुल, घंटाघर, चकराता रोड और गढ़ी कैंट समेत देहरादून के कुल 30 प्रमुख मार्गों एवं स्थलों का जायजा लिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान शहर की सड़कों की मौजूदा स्थिति का आकलन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत सुबह 8:15 बजे ओएनजीसी चौक के समीप सचिव पंकज कुमार पांडेय मीडिया प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे।
मीडिया ब्रीफिंग का समय: सुबह 8:15 बजे
स्थान: ओएनजीसी चौक के समीप, देहरादून
दिनांक: 17 अक्टूबर 2026
#Dehradun #PWD #Uttarakhand #RoadInspection #PankajKumarPandey




