Author: Pahad ki Khabar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में बाबा रामदेव ने की भेंट योगगुरु बाबा रामदेव ने आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री और बाबा रामदेव के बीच प्रदेश के विकास, योग एवं आयुर्वेद को बढ़ावा देने तथा उत्तराखंड की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान देवभूमि के साथ-साथ योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की भूमि के रूप में भी है। राज्य सरकार प्रदेश की इस विशिष्ट पहचान को वैश्विक स्तर पर और…

Read More

फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश फ्लाइंग कार बनाने वाले युवा नवोन्मेषक एवं स्टार्टअप उद्यमी श्री रवि टमटा ने आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान श्री टमटा ने मुख्यमंत्री को फ्लाइंग कार के निर्माण से संबंधित अपने तकनीकी नवाचार, अब तक की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रवि टमटा के अभिनव प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा, तकनीकी क्षमता और नवाचार की अपार…

Read More

देहरादून में बुग्याल संरक्षण दिवस पर हुआ विशेष सेमिनार, पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘गिरि गंगा गौरव सम्मान’ और ‘मैती सम्मान’ से विभूतियां सम्मानित देहरादून, 2 सितंबर 2026। उत्तराखण्ड की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक पहचान माने जाने वाले बुग्यालों के संरक्षण को लेकर बुधवार को देहरादून में विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, पर्यावरणविदों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने व्यापक मंथन किया। संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में मैती संस्था, उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (यूकॉस्ट) तथा हेस्को के संयुक्त तत्वावधान में ‘बुग्याल संरक्षण दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर “उत्तराखण्ड के अल्पाइन घास के मैदानों (बुग्यालों) का संरक्षण : वैज्ञानिक दृष्टिकोण, पारंपरिक…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आवास विभाग के अधीन प्रदेश के सभी विकास प्राधिकरणों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने लंबित मास्टर प्लान, विकास परियोजनाओं, अवैध निर्माण, पार्किंग, सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट समय-सीमा के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। लंबे समय से लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर उनके पूरा होने की समय-सीमा तय की जाए। प्रत्येक कार्य के लिए…

Read More

टनकपुर। स्व. कैलाश चंद्र गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ‘खेल महाकुंभ-2026’ एवं ‘मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी’ का भव्य शुभारंभ किया। इस आयोजन के जरिए प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। #RekhaArya #KhelMahakumbh2026 #ChiefMinisterChampionship #Tanakpur #Uttarakhand #Sports #Devbhoomi #UttarakhandNews

Read More

भीमताल: भीमताल बाईपास के समीप ककड़िया नाले में डूबने से ग्राम बानना निवासी 3 वर्षीय बालिका पीहू की मौत हो गई। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। घटना पर आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने गहरा दुख जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मासूम बालिका के निधन की सूचना बेहद हृदयविदारक है और इस दुख की घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। मंत्री कौशिक ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिलाधिकारी से वार्ता कर घटना में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।…

Read More

– इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों और पहलों की प्रत्यक्ष जानकारी प्रदान करना है – मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन कार्यरत भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का दौरा किया – INCOIS में पत्रकारों को भारत की महासागर निगरानी क्षमता, सुनामी चेतावनी प्रणाली, पूर्वानुमान और आपदा अलर्ट जारी करने की तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया गया सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित हैदराबाद प्रेस दौरे पर उत्तराखंड का 15 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल 31 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक…

Read More

देहरादून, 1 सितंबर 2026। वन्यजीवों की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत देहरादून वन प्रभाग ने संरक्षित इंडियन स्पॉटेड ईगल (Indian Spotted Eagle) की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मालसी रेंज क्षेत्र में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई। वन विभाग को सूचना मिली थी कि बल्लूपुर चौक के समीप एक व्यक्ति द्वारा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित इंडियन स्पॉटेड ईगल की अवैध खरीद-फरोख्त की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उप प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून अभिषेक मैठाणी के नेतृत्व में मालसी…

Read More

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने हरिपुर कला, ऋषिकेश, जिला देहरादून क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माण के मामले में सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण के संज्ञान में आया कि सक्षम अग्रवाल एवं विकास अग्रवाल द्वारा स्वीकृत मानचित्र से विचलन करते हुए निर्माण कार्य कराया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं पाया गया। प्राधिकरण द्वारा संबंधित पक्ष को नियमानुसार कार्रवाई के संबंध में निर्देशित किए जाने के बावजूद अनाधिकृत…

Read More

मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ, न्याय पंचायत स्तर से राज्य स्तर तक प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देगा खेल महाकुम्भ, विजेता खिलाड़ियों को डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी लगभग 11 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद चम्पावत के स्व. कैलाश चन्द्र गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर में ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट खिलाड़ी गहना महर को मशाल सौंपकर खेल महाकुम्भ का…

Read More