
देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) की ओर से 25 और 26 अक्टूबर 2026 को विज्ञान धाम, देहरादून में आयोजित 21वें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन (USSTC-2026) में विभिन्न वैज्ञानिक विषयों में उत्कृष्ट शोध एवं प्रस्तुतियों के लिए प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सम्मेलन के तकनीकी सत्रों में कुल 261 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें 189 मौखिक और 72 पोस्टर प्रस्तुतियां शामिल थीं।
समापन समारोह में विभिन्न विषयों के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही युवा महिला वैज्ञानिक पुरस्कार, विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान, इनोवेटर ऑफ द ईयर और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।
1. कृषि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान एवं वानिकी
मौखिक प्रस्तुति
- प्रथम: आस्था जोशी — जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर।
- द्वितीय: अब्दुल वारिश — हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर।
- द्वितीय: डॉ. ओम प्रकाश तिवारी — एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल।
पोस्टर प्रस्तुति
- प्रथम: प्रवीण गुनवंत — सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा।
- द्वितीय: चंद्रमोहन सिंह — वानिकी महाविद्यालय, रानीचौरी, टिहरी गढ़वाल।
2. जैव प्रौद्योगिकी, जैव रसायन एवं सूक्ष्म जीव विज्ञान
मौखिक प्रस्तुति
- प्रथम: सुश्री शीतल अलचोनी — गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर।
- द्वितीय: देव आशीष गिरी — याज्ञवल्क्य सेंटर फॉर यज्ञ रिसर्च, देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार।
पोस्टर प्रस्तुति
- प्रथम: अंशुल गैरोला — हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, बीजीआर परिसर, पौड़ी।
- द्वितीय: पूजा सिंह — ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय, देहरादून।
3. रसायन विज्ञान
मौखिक प्रस्तुति
- प्रथम: पूजा बरगली — जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर।
- द्वितीय: गरिमा पुनेठा — उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी।
पोस्टर प्रस्तुति
- प्रथम: आकांक्षा कोटियाल — जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर।
- द्वितीय: गौरव शर्मा — एसजीआरआर विश्वविद्यालय, देहरादून।
4. पृथ्वी विज्ञान
इस श्रेणी में भूविज्ञान, भू-आकृति विज्ञान, भूभौतिकी, हिमनद विज्ञान और भूगोल से संबंधित शोध शामिल रहे।
मौखिक प्रस्तुति
- प्रथम: आयुष कुकरेती — राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान, रुड़की।
- द्वितीय: डॉ. दीप्ति सेमवाल — एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर।
पोस्टर प्रस्तुति
- प्रथम: कोई उपयुक्त प्रतिभागी चयनित नहीं।
- द्वितीय: महेंद्र सिंह — एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर।
5. इंजीनियरिंग विज्ञान, पदार्थ विज्ञान एवं नैनो टेक्नोलॉजी
मौखिक प्रस्तुति
- प्रथम: विनय रावत — एसजीआरआर विश्वविद्यालय, देहरादून।
- द्वितीय: प्रभात पंत — डीएसबी परिसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय।
पोस्टर प्रस्तुति
- प्रथम: अभिषेक रतूड़ी — एसजीआरआर (पीजी) कॉलेज, देहरादून।
- द्वितीय: कोई उपयुक्त प्रतिभागी चयनित नहीं।
6. गृह विज्ञान, स्वास्थ्य एवं पोषण
मौखिक प्रस्तुति
- प्रथम: सूर्या तेजस्वी देसु — गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर।
- द्वितीय: मोनिका नेगी — देवभूमि विश्वविद्यालय, देहरादून।
पोस्टर प्रस्तुति
- प्रथम एवं द्वितीय: कोई उपयुक्त प्रतिभागी चयनित नहीं।
7. गणित, सांख्यिकी एवं गणितीय विज्ञान
मौखिक प्रस्तुति
- प्रथम: दिव्यांशु चमोली — एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर।
- द्वितीय: अंकित अग्रवाल — एसजीआरआर विश्वविद्यालय, देहरादून।
पोस्टर प्रस्तुति
- प्रथम एवं द्वितीय: कोई उपयुक्त प्रतिभागी चयनित नहीं।
8. कंप्यूटर विज्ञान एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता
इस श्रेणी में मौखिक और पोस्टर प्रस्तुतियों के लिए प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर कोई उपयुक्त प्रतिभागी चयनित नहीं हुआ।
9. चिकित्सा एवं औषधि विज्ञान
मौखिक प्रस्तुति
- प्रथम: संजय टम्टा — एसजीआरआर विश्वविद्यालय, देहरादून।
- द्वितीय: कोई उपयुक्त प्रतिभागी चयनित नहीं।
पोस्टर प्रस्तुति
- प्रथम: सुश्री शिखा — एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर।
- द्वितीय: विक्रम चौहान — आईसीएफआरई, देहरादून।
10. भौतिक विज्ञान
मौखिक प्रस्तुति
- प्रथम: कोई उपयुक्त प्रतिभागी चयनित नहीं।
- द्वितीय: सुशील चौहान — राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, श्रीनगर।
पोस्टर प्रस्तुति
- प्रथम: राकेश चंद्र जोशी — डीएसबी परिसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय।
- द्वितीय: कोई उपयुक्त प्रतिभागी चयनित नहीं।
11. ग्रामीण विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं समाज
मौखिक प्रस्तुति
- प्रथम: पाटिल तेजस्विनी धनाजी — आईआईटी रुड़की।
- द्वितीय: सुश्री वाणी श्री — याज्ञवल्क्य सेंटर फॉर यज्ञ रिसर्च, देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार।
पोस्टर प्रस्तुति
- प्रथम: प्रांजलि भट्ट — वीसीएसजी उत्तराखंड वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय, वानिकी महाविद्यालय, रानीचौरी, टिहरी गढ़वाल।
- द्वितीय: कोई उपयुक्त प्रतिभागी चयनित नहीं।
12. प्राणी विज्ञान, पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन
मौखिक प्रस्तुति
- प्रथम: ऋषभ राणा — एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर।
- द्वितीय: ज्योति बिष्ट — एसआरटी परिसर, एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल।
पोस्टर प्रस्तुति
- प्रथम: दिव्या नेगी — डीएवी (पीजी) कॉलेज, देहरादून।
- द्वितीय: कोई उपयुक्त प्रतिभागी चयनित नहीं।
13. इनोवेटर ऑफ द ईयर
- श्रेय नैथानी को इनोवेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यूकॉस्ट युवा महिला वैज्ञानिक पुरस्कार
विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में योगदान के लिए चार युवा महिला वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया।
- डॉ. खष्टी दसिला — सहायक प्राध्यापक, वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी।
- डॉ. अलका पंत — एसोसिएट प्रोफेसर, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, देहरादून।
- सुश्री श्रुति सेमवाल — डीएसटी-इंस्पायर फेलो, एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय, एसआरटी परिसर, बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल।
- डॉ. विनिता गौरी — यंग प्रोफेशनल-II, आईसीएआर-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा।
विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान
विज्ञान शिक्षा के प्रसार में योगदान के लिए निम्नलिखित को सम्मानित किया गया:
- डॉ. विजेता बिष्ट — जीजीएचएस स्कूल, कनकपुर, कोटाबाग, नैनीताल।
द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 के विजेता
जूनियर वर्ग
- प्रथम स्थान: जनपद नैनीताल — चिन्मय भरगली एवं सात्विक शर्मा।
- द्वितीय स्थान: जनपद देहरादून — वंशिका एवं आकाश।
- तृतीय स्थान: जनपद ऊधम सिंह नगर — भगत प्रीत कौर एवं अंश वीर सिंह।
सीनियर वर्ग
- प्रथम स्थान: जनपद टिहरी गढ़वाल — आदित्य राज एवं अयान गुप्ता।
- द्वितीय स्थान: जनपद चमोली — देवेंद्र सिंह एवं प्रिंस भंडारी।
- तृतीय स्थान: जनपद उत्तरकाशी — इशांत कोठारी एवं छवि नौटियाल।
मीडिया कवरेज एवं दस्तावेजीकरण के लिए सम्मानित विद्यार्थी
सम्मेलन की मीडिया कवरेज और दस्तावेजीकरण में योगदान देने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
- सुश्री वर्षा नेगी — दून विश्वविद्यालय।
- सुश्री रेहाना ज़हरा — दून विश्वविद्यालय।
- सुश्री शिंजिनी रावत — दून विश्वविद्यालय।
- सुश्री आशाखा दुखाला — ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय।
- श्री उत्कर्ष यादव — ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय।
सम्मेलन का उद्देश्य
21वें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन ने वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी विकास से जुड़े प्रतिभागियों को अपने शोध कार्य प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया। सम्मेलन में विज्ञान एवं नीति निर्माण के बीच समन्वय, युवा शोधकर्ताओं को प्रोत्साहन, हिमालयी क्षेत्र की चुनौतियों का वैज्ञानिक समाधान तथा पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों के संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया।




