राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने दिया ‘फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II’, समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
फ्लाईदुबई की फ्लाइट से जुड़े एक कथित आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करने में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में सम्मानित किया गया। अबू धाबी में आयोजित समारोह में UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उन्हें ‘फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II’ से सम्मानित किया और गले लगाकर बधाई दी।
सम्मान समारोह के दौरान कैप्टन स्मित के सिर के पिछले हिस्से पर चोट के निशान और टांके दिखाई दिए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा की चर्चा कर रहे हैं।
तस्वीरों में दिख रहे चोट के निशान उस घटना की गंभीरता की ओर ध्यान खींच रहे हैं, जिसमें कैप्टन स्मित की भूमिका अहम बताई जा रही है। UAE में मिला यह सम्मान उनके योगदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान के रूप में देखा जा रहा है।




