मुनस्यारी की खूबसूरती और उत्तराखंड के अतिथि सत्कार ने जीता पर्यटकों का दिल
मुनस्यारी। डानाधार, मुनस्यारी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी ने दिल्ली से आए पर्यटकों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान पर्यटकों ने मुनस्यारी की प्राकृतिक सुंदरता और यहां के पर्यटन अनुभवों को साझा किया।
उत्तराखंड की मनमोहक वादियों, प्राकृतिक सौंदर्य और अतिथि सत्कार की परंपरा ने इस मुलाकात को यादगार बना दिया। मुनस्यारी की खूबसूरती पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है।
#Munsiyari #GeetaDhami #UttarakhandTourism #PushkarSinghDhami #DevbhoomiUttarakhand




