अभिनव थापर बोले— भारतीय संस्कृति, परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है करवा चौथ
देहरादून, 28 अक्टूबर। करवा चौथ के पर्व पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के गोविंदगढ़, विजय पार्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता अभिनव थापर की ओर से महिलाओं के लिए मेहंदी कैंपों का आयोजन किया गया। कैंपों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथों पर मेहंदी लगवाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
इस दौरान महिलाओं ने अभिनव थापर को करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं और उन्हें स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया। मेहंदी कैंपों में महिलाओं के बीच आपसी मेल-मिलाप और पारंपरिक संस्कृति के प्रति जुड़ाव का माहौल देखने को मिला।
अभिनव थापर ने कहा कि करवा चौथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं के साथ त्योहार की खुशियां साझा करने के साथ सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करना और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे को मजबूत करना है। उन्होंने सभी महिलाओं को करवा चौथ की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की।
उन्होंने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वर्ग के लोगों के साथ सुख-दुख और त्योहारों की खुशियां साझा करना उनकी प्राथमिकता है। भविष्य में भी सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से क्षेत्रवासियों के बीच आपसी जुड़ाव और सहभागिता बढ़ाने के प्रयास जारी रहेंगे।
गोविंदगढ़ में आयोजित मेहंदी कैंप को सफल बनाने में पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल, महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष अमृता कौशल और गुरचरण कौशल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कैंप में विनीता जोशी, गीता देवी, विशाखा, जसनीत कौर जस्सल, सिमरन, ममता अरोड़ा, प्रीति रावत, रेणु अरोड़ा और रंजना पंत सहित अन्य महिलाओं ने मेहंदी लगवाई।




