Author: Pahad ki Khabar

देहरादून। हिमालय दिवस के अवसर पर वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय परिषद की सुविधाओं और संसाधनों के लिए ₹1 करोड़ की घोषणा की। उन्होंने हिमालय संरक्षण व सतत विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को हर वर्ष ‘हिमालय विभूति सम्मान’ देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय उत्तराखण्ड की पहचान, संस्कृति और जीवन का आधार है। जलवायु परिवर्तन, ग्लेशियरों पर दबाव, जलस्रोतों के संकट, भूस्खलन, अतिवृष्टि और वनाग्नि जैसी चुनौतियां हिमालयी क्षेत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि…

Read More

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ, शोधकर्ता एवं विद्यार्थी हाइब्रिड मोड में कर रहे प्रतिभागिता भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान (ICAR-IISWC), देहरादून में जल संसाधनों के वैज्ञानिक एवं टिकाऊ प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला ‘Integrated Water Resources Modeling and Basin Management Using MIKE Hydro Basin’ का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। 7 एवं 8 सितंबर 2026 को आयोजित इस कार्यशाला का आयोजन ICAR-IISWC, स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी…

Read More

रुद्रपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के प्रस्तावित रुद्रपुर दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सहभागिता की। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सांसद अजय भट्ट की मौजूदगी में हुई बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और आयोजन को भव्य बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सौरभ बहुगुणा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास को यादगार बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Read More

उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग देहरादून, 7 सितंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज प्रदेश के युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के माध्यम से राज्य के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग एवं गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। योजना का उद्देश्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर मार्गदर्शन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक…

Read More

“दून पुलिस की वाहन सेवा का लाभ लेकर फिर थाने पहुँची शराबियों की बारात, सड़क किनारे खुले में शराब पीने वाले शराबियों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 20 व्यक्तियों को पुलिस ने लिया हिरासत में, सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही, दी सख्त हिदायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने, हुड़दंग करने तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।…

Read More

देहरादून। शिक्षक दिवस के अवसर पर माजफ क्षेत्र में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजेश्वर न्यून जी रहे। इस दौरान स.शि.भ. सिलवाल गांव के प्रधानाचार्य दीपक नौटियाल और शिव संस्कृत विद्यालय सिलवा के प्रधानाचार्य प्रकाश नैनवाल सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह में महेश जोशी, सपना नौटियाल, गोविन्द मिश्रवाण, सुमेधा रावत, विजयकृष्ण कुड़ियाल, बीरबल कुमाई, हरीश भट्ट, मनोज खाण्डवाल, करैया जी, शिवा सैनी, बलवीर रावत, पंकज कुमार और सुमित रांगड़ सहित अन्य…

Read More

बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश और देहरादून में भवन स्वामियों पर कसा शिकंजा देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने ऋषिकेश और देहरादून में तीन अलग-अलग निर्माण स्थलों को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद अनधिकृत निर्माण कराने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्राधिकरण के अनुसार ऋषिकेश में रेलवे स्टेशन के निकट, पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे…

Read More

देहरादून, 5 सितंबर। जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार को मदरसों के निरीक्षण अभियान के तहत आजाद कॉलोनी और मेहूंवाला माफी क्षेत्र में जांच की। आजाद कॉलोनी स्थित मदरसा जामिया-तुस-सलाम अल-इस्लामिया बिना पंजीकरण संचालित मिला। यहां करीब 125 बच्चे अध्ययनरत पाए गए। संचालक मौके पर मौजूद नहीं थे और पंजीकरण संबंधी दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके बाद प्रशासन ने मदरसे को सील कर दिया। वहीं आजाद कॉलोनी के मदरसा दार-ए-अरकम में बच्चे अध्ययनरत नहीं मिले और शिक्षण कार्य भी संचालित नहीं हो रहा था। पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रस्तुत न किए जाने पर संचालक से शपथ-पत्र लिया गया कि…

Read More

देहरादून, 5 सितंबर। उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद के कार्यालय सभागार में क्रेता-विक्रेता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चंडीगढ़, महाराष्ट्र, आगरा, नोएडा, बेंगलुरु, नई दिल्ली सहित उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से आए 30 क्रेता फर्मों ने प्रतिभाग किया। बैठक में निशान्त एरोमास, जस्ट ऑर्गेनिक, एडवांस इन्स्पेक्ट प्रा. लि., उमा एंटरप्राइजेज, हिमालय टू होम, शिखर फूड्स, उत्तराखण्ड कोऑपरेटिव फेडरेशन, कुदरत हाट, के.एल.ओ. ग्रुप और हिमालय ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स सहित विभिन्न क्रेता फर्मों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। परिषद के प्रबन्ध निदेशक नवीन बरफाल ने खरीफ उत्पादों की मार्केटिंग, बाजार में उपलब्धता और प्रभावी विपणन व्यवस्था को लेकर क्रेताओं एवं विक्रेताओं के साथ…

Read More

देहरादून। जीएमएस रोड स्थित इंजीनियर्स एनक्लेव के श्री रामकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। धर्मार्थ समिति इंजीनियर्स एनक्लेव की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लिया। मंदिर परिसर और करीब 250 मीटर लंबे मंदिर मार्ग को आकर्षक सजावट एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। मार्ग पर भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाओं के साथ बाहुबली हनुमान, कृष्ण-सुदामा, शंकर-पार्वती, भगवान विष्णु, काली माता और श्रीकृष्ण जन्म से जुड़ी भव्य झांकियां सजाई गईं। झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं और…

Read More