पुणे। पुणे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने मादक पदार्थों की तस्करी का मामला पकड़ा है। बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री के स्पोर्ट्स शूज के सोल में छिपाकर रखा गया 381.27 ग्राम संदिग्ध हशीश/कैनाबिस एक्सट्रैक्ट बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर की शाम एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-291 से पहुंचे यात्री को खुफिया सूचना के आधार पर रोका गया। जांच के दौरान जूतों में बने विशेष स्थान से पैकेट बरामद हुए। फील्ड टेस्ट में पदार्थ कैनाबिस एक्सट्रैक्ट के लिए पॉजिटिव पाया गया।
NDPS एक्ट, 1985 के तहत पदार्थ जब्त कर यात्री को गिरफ्तार किया गया। उसे अदालत में पेश करने के बाद 7 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
#PuneAirport #DrugSmuggling #Customs #CrimeNews #BreakingNews




