राजेश्वर पैन्यूली बोले- एकजुट होकर करेंगे काम, 2027 में प्रतापनगर में कमल खिलाना हमारा संकल्प नई टिहरी। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रामगांव में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक कर संगठन की स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में संभावित प्रत्याशी भी मौजूद रहे। बैठक में डॉ. धन सिंह रावत ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को…
Author: Pahad ki Khabar
सोलन में पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान आधुनिक बागवानी तकनीकों का गुर सीखेंगे किसान, प्रदेश में 5 हजार हेक्टेयर में सेब के बागान विकसित करने का लक्ष्य देहरादून, 3 नवंबर। उत्तराखंड में सेब उत्पादन को बढ़ावा देने, पर्वतीय क्षेत्रों में बागवानी आधारित रोजगार के अवसर विकसित करने और किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार आधुनिक कृषि तकनीकों को प्रोत्साहित कर रही है। इसी कड़ी में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को हाथीबड़कला स्थित अपने कैंप कार्यालय से जनपद देहरादून के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के 28 किसानों के दल को पांच…
रुद्रपुर। रुद्रपुर में आज आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पदयात्रा में शामिल होने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता बसों के माध्यम से रुद्रपुर पहुंच रहे हैं। इसी दौरान रास्ते में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और बसों में पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीपुर मनोज पाल भी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद करते हुए संगठन के प्रति उनके समर्पण, सक्रियता और एकजुटता की सराहना की।…
आंध्र प्रदेश। गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ ने 3 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि के बाद आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक दी। तूफान के प्रभाव से तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। ओंगोल के आसपास 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की सूचना है। मौसम विभाग (IMD) लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान का लैंडफॉल 3 नवंबर को देर रात लगभग एक बजे शुरू हुआ। इस दौरान हवाओं की रफ्तार करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटे रही, जो बढ़कर 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक…
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद स्थित मैग्नेट कॉर्पोरेट पार्क में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परिसर में संचालित फेडोरा कंपनी की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठने से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को सूचित किया गया। आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। साथ ही किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि भी उपलब्ध नहीं है। #Ahmedabad #AhmedabadNews #GujaratNews #FireIncident #MagnetCorporatePark #FireNews
मंथन मंच के पांचवें सत्र में शोध-पत्र लेखन, जर्नल की गुणवत्ता और शोध की मौलिकता पर विशेषज्ञों ने रखे विचार टिहरी गढ़वाल। शोध की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ उसे प्रतिष्ठित जर्नल में प्रकाशित कराना शोधार्थियों के सामने एक महत्वपूर्ण चुनौती होती है। इसी विषय को केंद्र में रखते हुए हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के स्वामी रामतीर्थ परिसर, बादशाही थौल में शोधार्थियों के अकादमिक मंच ‘मंथन’ का पांचवां सत्र आयोजित किया गया। इसमें ‘शोध से प्रकाशन तक’ विषय पर विशेष व्याख्यान के माध्यम से शोध-पत्र तैयार करने से लेकर उसके प्रकाशन तक की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा…
हैदराबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में आयोजित भाजपा की पदयात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “अरे राहुल जी, मोदी छोड़ो, मेरा तेलंगाना का युवा मोर्चा का अध्यक्ष आपको हरा देगा।” शाह की इस टिप्पणी के जरिए उन्होंने राहुल गांधी को सीधे चुनौती देते हुए भाजपा के युवा नेतृत्व का जिक्र किया। उनके इस बयान ने तेलंगाना की सियासत में राजनीतिक बयानबाजी को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। #AmitShah #RahulGandhi #Hyderabad #Telangana #BJP #PoliticalNews
मेरठ में वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने अधिकारियों को दिए निर्देश, 12 नवंबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रारूप, 4 जनवरी को आएगी अंतिम सूची मेरठ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को मेरठ के साकेत स्थित ऊर्जा भवन में आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और अलीगढ़ मंडलों के अंतर्गत आने वाले 18 जिलों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में चुनावी…
पुणे। पुणे के शहरी परिवहन और बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 नवंबर को पुणे मेट्रो की लाइन-3 (पिंक लाइन) का उद्घाटन करेंगे। यह मेट्रो कॉरिडोर हिंजवड़ी के आईटी हब को शिवाजीनगर से जोड़ेगा। करीब 23 किलोमीटर लंबा यह एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर पुणे में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को राहत देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। परियोजना से आईटी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और अन्य यात्रियों को सुविधाजनक परिवहन विकल्प मिलने की उम्मीद है। मेट्रो सेवाएं 4 नवंबर…
धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: मुख्यमंत्री खटीमा, 2 नवंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगला तराई में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, आदर्शों और मर्यादाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हमें धर्म, नैतिकता, कर्तव्यनिष्ठा और एकजुटता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उनके जीवन से हमें परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन…
