अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद स्थित मैग्नेट कॉर्पोरेट पार्क में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परिसर में संचालित फेडोरा कंपनी की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठने से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को सूचित किया गया। आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। साथ ही किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि भी उपलब्ध नहीं है।
#Ahmedabad #AhmedabadNews #GujaratNews #FireIncident #MagnetCorporatePark #FireNews




