Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • स्त्री: अनीता चमोली
  • देवी भागवत कथा और सोमेश्वर में पूजन में शामिल हुईं रेखा आर्या
  • कैबिनेट मंत्री से शिष्टाचार भेंट, भगवान सेम मुखेम मंदिर का चित्र भेंट: सीए राजेश्वर पैन्यूली
  • रामनवमी पर एएसजी आई हॉस्पिटल का बड़ा सेवा कार्य, 150 लोगों की आंखों की जांच सूर्यकांत धस्माना बोले सेवा ही सच्ची आस्था, ऐसे शिविर समाज के लिए वरदान
  • रामनवमी पर मुख्यमंत्री आवास में कन्या पूजन, CM पुष्कर सिंह धामी ने दिया नारी सम्मान का संदेश
  • राजपुर की वादियों में गूंजेगा माँ अंबिका का जयकारा, सिद्धपीठ में नवरात्रि पर भव्य जागरण व भंडारे का आयोजन
  • उत्तराखंड के निर्माण श्रमिकों के लिए बड़ी पहल: BOCW बोर्ड और CSC के बीच MoU पर हस्ताक्षर
  • कोटद्वार में पहली बार हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो 27 से, उद्योग विभाग की पहल, तीन दिन चलेंगे सेमिनार और प्रदर्शनी
  • मुख्यमंत्री ने किया देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ, एलाइंस एयर देहरादून– पिथौरागढ़ के बीच संचालित करेगा 42 सीटर विमान सेवा
  • कैंट विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मेयर सौरभ थपलियाल से की मुलाकात !
Thursday, March 26
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जनमानस की आकांक्षाओं को यथार्थ में बदलने की स्वर्णिम यात्रा
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जनमानस की आकांक्षाओं को यथार्थ में बदलने की स्वर्णिम यात्रा

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarJune 3, 2025Updated:July 5, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
cm dhami
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने “मोदी सरकार के 11 वर्ष-संकल्प से सिद्धि तक” कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल प्रतिभाग किया |

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी 9 जून को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के 11 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण करने जा रहे हैं। 11 वर्षों का यह युग परिवर्तनकारी कालखंड भारत के आत्मगौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीयता की भावना के पुनर्जागरण का ऐतिहासिक काल रहा है जिसमें हमारा देश वैश्विक मंच पर एक सशक्त, सक्षम और समर्थ राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2014 से प्रारंभ हुई ये यात्रा भारतीय जनमानस की आकांक्षाओं को यथार्थ में बदलने की यात्रा रही। इस यात्रा में आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने ”सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूलमंत्र के साथ राष्ट्रप्रथम की भावना को आत्मसात करते हुए राष्ट्र के नव निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया । इन 11 वर्षों में प्रधानमंत्री जी ने शासन व्यवस्था को न केवल नई कार्य संस्कृति से समृद्ध किया, बल्कि नीतियों को निर्णायक बनाकर सही नीयत और नतीजों से विकास के नए आयाम स्थापित किए।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की दूरगामी सोच और मजबूत नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज भारत G-20, QUAD और BRICS जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। 2014 से पूर्व भारत का कोई भी बड़ा शहर आतंकवाद के साए से सुरक्षित नहीं था, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, जयपुर सहित देश के हर कोने में लगातार आतंकी हमले किए जाते थे। परंतु आज दुश्मन देश के किसी भी आतंकी हमले का मुँहतोड़ जवाब दिया जाता है। जैसे उरी हमले का जवाब सर्जिकल स्ट्राइक से दिया गया, पुलवामा के बाद एयर स्ट्राइक की गई और अब पहलगाम हमले के बाद ”ऑपरेशन सिंदूर” के माध्यम से दुश्मन के दांत खट्टे किए | आज मोदी सरकार में न केवल भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई है बल्कि रक्षा के क्षेत्र में भी देश आत्मनिर्भर बन रहा है। आज भारत 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी रक्षा संसाधनों का इस्तेमाल कर रहा है और 85 से अधिक देशों में रक्षा सामग्री का निर्यात भी कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी के लिए ये गर्व का विषय है कि आज भारत 4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की अर्थव्यवस्था बनकर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो चुका है। आज ”वोकल फॉर लोकल”, ”मेक इन इंडिया”, ”स्किल इंडिया” और ”स्टार्टअप इंडिया” जैसी पहलों के माध्यम से देश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। इतना ही नहीं,भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम वाला देश भी बन गया है।बीते 11 वर्षों में देश ने “इन्फ्रास्ट्रक्चर रेवोल्यूशन” का अभूतपूर्व दौर भी देखा है। आज भारत के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, हाईस्पीड ट्रेन नेटवर्क, मेट्रो रेल नेटवर्क, विश्वस्तरीय एक्सप्रेसवे और रोड नेटवर्क को देखकर दुनिया का प्रत्येक देश चकित है। इन 11 वर्षों में मोदी जी के मजबूत नेतृत्व में जहां कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति, अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण, ट्रिपल तलाक जैसी कुप्रथा का अंत, नागरिकता संशोधन कानून और वफ़्क़ संशोधन अधिनियम जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। वहीं जीएसटी का क्रियान्वयन, नए संसद भवन का निर्माण कर सेंगोल की स्थापना, भारत मंडपम और प्रधानमंत्री संग्रहालय का निर्माण, नारी शक्ति वंदन अधिनियम व भारतीय न्याय संहिता लागू करने जैसे कई ऐतिहासिक कार्य भी किए गए। आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश के अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए शुरू की गई जन-धन योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और मुफ्त राशन योजना जैसी अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों नागरिकों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में भारत ने कोरोना वैक्सीन के निर्माण सहित चंद्रयान-3, आदित्य L1, गगनयान मिशन जैसी अभूतपूर्व उपलब्धियों के माध्यम से विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भी नए- नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज उत्तराखंड में भी विकास की गंगा बह रही है। दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड, ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, केदारनाथ-बद्रीनाथ मास्टर प्लान और भारतमाला- पर्वतमाला जैसी महत्त्वाकांक्षी योजनाएं इसके कुछ उदाहरण हैं।

इस वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट , संगठन महामंत्री श्री अजेय कुमार , सभी सांसद, विधायक, समस्त महापौरगण, जिला पंचायत अध्यक्ष तथा सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया |

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
cm dhami hindi india news Uttarakhand
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

देवी भागवत कथा और सोमेश्वर में पूजन में शामिल हुईं रेखा आर्या

March 26, 2026
Read More

कैबिनेट मंत्री से शिष्टाचार भेंट, भगवान सेम मुखेम मंदिर का चित्र भेंट: सीए राजेश्वर पैन्यूली

March 26, 2026
Read More

रामनवमी पर एएसजी आई हॉस्पिटल का बड़ा सेवा कार्य, 150 लोगों की आंखों की जांच सूर्यकांत धस्माना बोले सेवा ही सच्ची आस्था, ऐसे शिविर समाज के लिए वरदान

March 26, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023

उत्तराखण्ड में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचे तो होगी कड़ी कार्रवाई

July 27, 2023
Don't Miss
Uncategorized

स्त्री: अनीता चमोली

March 26, 2026 Uncategorized

कभी कभी सोचती हूँ मै भावनाओं की किताब तो नही पढने पर फिर क्यूँ लगाते…

Read More

देवी भागवत कथा और सोमेश्वर में पूजन में शामिल हुईं रेखा आर्या

March 26, 2026

कैबिनेट मंत्री से शिष्टाचार भेंट, भगवान सेम मुखेम मंदिर का चित्र भेंट: सीए राजेश्वर पैन्यूली

March 26, 2026

रामनवमी पर एएसजी आई हॉस्पिटल का बड़ा सेवा कार्य, 150 लोगों की आंखों की जांच सूर्यकांत धस्माना बोले सेवा ही सच्ची आस्था, ऐसे शिविर समाज के लिए वरदान

March 26, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address: 120 Lohiyapuram, Tyagi road,
Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

स्त्री: अनीता चमोली

March 26, 2026

देवी भागवत कथा और सोमेश्वर में पूजन में शामिल हुईं रेखा आर्या

March 26, 2026

कैबिनेट मंत्री से शिष्टाचार भेंट, भगवान सेम मुखेम मंदिर का चित्र भेंट: सीए राजेश्वर पैन्यूली

March 26, 2026
Most Popular

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.