चंद घंटों बाद ही 2023 इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। देश और दुनिया के लिए यह साल कई बेशकीमती पल समेटे गुजर जाएगा । लेकिन इस साल कई ऐतिहासिक घटनाएं देशवासियों के जेहन में लंबे समय तक यादों में बनी रहेंगी। नया साल नई उम्मीदें लेकर आता है तो बीता हुआ साल बहुत सीख देता हुआ जाता है । साल 2023 में भारत से लेकर पूरी दुनिया में कई बड़ी घटनाएं घटीं। साल ने गुजरते-गुजरते इजरायल और हमास की जंग जैसे गहरे घाव देखे हैं तो कई ऐसे पल भी देखें हैं जिन पर गर्व किया जा सके। भारत के लिए ये साल बेहद खास रहा। भारत का नया संसद भवन सिल्क्यारा सुरंग में फंसे लोगों को बचाना और विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में भारत की उपलब्धि बेहद खास रही है। वहीं बालासोर ट्रेन हादसा मणिपुर हिंसा और हिंसा के दौरान के वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो ने देश को हैरान कर दिया। इस साल भारत ने चंद्रयान मिशन एशियन गेम्स और जी20 का आयोजन करके इतिहास रच दिया। साल 2023 में राजनीति, फिल्म और खेल जगत से कई हस्तियां हमसे बिछड़ गईं। साल 2024 का स्वागत करने के लिए पूरी दुनिया को बेसब्री से इंतजार है।



