Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम
  • परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
  • मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार, रेशम, साइलेज व सामूहिक खेती से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी
  • अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने किया भाजपा विधायक ऋतू खंडूड़ी के आवास का घेराव
  • ओपनएआई के सहयोग से यूपीईएस बना ‘एआई-फर्स्ट’ कैंपस शिक्षण, सीखने, शोध और छात्र अनुभव को बदलने के लिए चैटजीपीटी एजु को अपनाया
  • मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर
  • मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को फरवरी और मार्च महीने की धनराशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर
  • पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान
  • क्या देश में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पर्वतीय पर्यटन परिपथों का विकास करने का प्रस्ताव है?
  • पंचम चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर दीपलोक कॉलोनी में “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” का आयोजन !
Wednesday, March 25
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»उत्तराखंड का बनेगा “अतिथि गृह, राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में कई मेहमानों को भेजे गए निमंत्रण पत्र
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड का बनेगा “अतिथि गृह, राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में कई मेहमानों को भेजे गए निमंत्रण पत्र

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarDecember 25, 2023Updated:July 5, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

एक महीने बाद अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के रामलला के मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां कई दिनों से चल रही हैं। इस बीच अयोध्या में उत्तराखंड का एक विशाल अतिथि गृह भी बनाया जाएगा। जिससे रामलला के दर्शन करने आने वाले प्रदेशवासियों को ठहरने में कोई परेशानी न होगी । इस जगह का निरीक्षण करने गई टीम ने मुख्यमंत्री को निरीक्षण आख्या के साथ के साइट प्लान भी सौंपा है, जिसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री धामी की स्वीकृति के बाद अब इस प्लान को जल्द ही उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपा जाएगा।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड से लोग बड़ी संख्या में भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या जाते हैं। ऐसे में सरकार जल्द यहां पर अतिथि गृह बनाने जा रही है। इसके लिए यूपी सरकार से जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। राज्य अतिथि के लिए उत्तराखंड सरकार ने 4000 वर्ग मीटर भूमि की डिमांड की है। राज्य अतिथि गृह के लिए राज्य सरकार ने जो भूमि चिह्नित की है, वह राम मंदिर से करीब सात किमी की दूरी पर है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से भूमि आवंटन की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। आवंटन से पहले उत्तरप्रदेश आवास विकास परिषद वहां मास्टर प्लान के तहत अवस्थापना तैयार कर रहा है। सचिव राज्य संपत्ति वीके सुमन ने बताया कि अभी उत्तर प्रदेश सरकार को भूमि का आवंटन करना है। प्रस्तावित स्थल पर टीम निरीक्षण कर आ चुकी है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद सरकार अयोध्या में अपना गेस्ट हाउस बनाएगी। माना जा रहा है कि भव्य राम मंदिर बनने के बाद देश-दुनिया से अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ सकती है। इसी नाते राज्य सरकार भी वहां अपना अतिथि गृह बनाना चाहती है। वहीं अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 17 जनवरी से ही शुरू हो जाएगा । रामलला की अचल मूर्ति की भव्य शोभायात्रा निकालकर राम जन्मभूमि परिसर में स्थापित की जाएगी। उसके बाद 18 जनवरी से पूजन-अर्चन अनुष्ठान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राममंदिर में रामलला की नई मूर्ति की पहली आरती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही उतारेंगे। रामनगरी में लोक संस्कृति की भी झलक दिखेगी। विदेशी कलाकार राम की लीला का मंचन करेंगे। लोक परंपराओं पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति से जन-जन के राम की अवधारणा साकार रूप लेती नजर आएगी। रामोत्सव के लिए इंडोनेशिया, कंबोडिया, सिंगापुर, श्रीलंका, नेपाल व थाईलैंड की रामलीला मंडलियों को आमंत्रित किया जा रहा है। जम्मू कश्मीर से लेकर मध्यप्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, झारखंड, केरल, उत्तराखंड आदि प्रांतों के सैकड़ों कलाकार रामलीला सहित लोक परंपराओं को प्रदर्शित करते कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे, कोलकाता, नागपुर, लखनऊ, जम्मू समेत देश के कई इलाकों से अयोध्या के लिए एक हजार ट्रेनें चलेंगीं। इस दौरान लाखों लोग अयोध्या आएंगे, इसलिए लोगों ने घरों में होटल खोल लिए गए हैं।

राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में कई मेहमानों को भेजे गए निमंत्रण पत्र–

22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में कई मेहमानों को निमंत्रण कार्ड भेजे जा रहे हैं। अब इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के लिए न्योता मिला है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण भेजा है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा को भी प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए बुलाया गया है। ट्रस्ट से जुड़े लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने ये निमंत्रण दिए और आगामी दिनों में अन्य विपक्षी नेताओं को भी निमंत्रण भेजे जाने की संभावना है। ट्रस्ट ने बताया कि विभिन्न परंपराओं के श्रद्धेय संतों के अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में देश का सम्मान बढ़ाने वाले सभी प्रमुख व्यक्तियों को निमंत्रण दिया गया है। वहीं भाजपा के दिग्गज नेता, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। मंदिर ट्रस्ट की ओर से संबंध में जानकारी साझा की गयी है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि आडवाणी और जोशी से अनुरोध किया गया था कि वे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम में शामिल न हो। लाल कृष्ण आडवाणी जिनकी उम्र 96 साल और मुरली मनोहर जोशी जो कि 90 वर्ष के हो जाएंगे उनसे उम्र और स्वास्थ्य के आधार पर अनुरोध किया गया था कि वे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल न हों। दोनों ने इस अनुरोध को स्वीकार भी कर लिया है। बता दें कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी तेज से चल रही है। इस प्राण प्रतिष्ठा के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ श्रेत्र के ओर से देश के कई बड़े नेताओं को निमंत्रण भेजा जा रहा है। फिल्म कलाकारों, वैज्ञानिकों, खिलाड़ियों और कई बड़े उद्योगपत्तियों को ये निमंत्रण भेजा जा चुका है। अतिथि सूची में तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा, योग गुरु बाबा रामदेव, उद्योगपति अडानी समूह के गौतम अडानी, रिलायंस के मुकेश अंबानी, अभिनेता अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, माधुरी दीक्षित, रामानंद सागर की रामायण टीवी श्रृंखला में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल , फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर, गीतकार प्रसून जोशी सहित अन्य शामिल हैं।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम

March 24, 2026
Read More

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026
Read More

मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार, रेशम, साइलेज व सामूहिक खेती से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी

March 24, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम

March 24, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
Don't Miss
उत्तराखण्ड

एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम

March 24, 2026 उत्तराखण्ड

देहरादून दिनांक 24 मार्च 2026, एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने…

Read More

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026

मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार, रेशम, साइलेज व सामूहिक खेती से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी

March 24, 2026

अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने किया भाजपा विधायक ऋतू खंडूड़ी के आवास का घेराव

March 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address: 120 Lohiyapuram, Tyagi road,
Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम

March 24, 2026

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026

मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार, रेशम, साइलेज व सामूहिक खेती से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी

March 24, 2026
Most Popular

एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम

March 24, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.