Close Menu
Pahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • धामी सरकार ने आनन-फानन में दो IAS का किया तबादला
  • भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष ने किया गलोगी जल विद्युत परियोजना का भ्रमण
  • मुख्यमंत्री ने टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • सीएम धामी ने खटीमा में की धान रोपाई, किसानों के श्रम को किया नमन खटीमा के नगरा तराई क्षेत्र में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को नमन किया।
  • देहरादून में बिरला पिवट गैलरी का भव्य उद्घाटन, टाइल्स एवं बाथवेयर सेगमेंट में नए अध्याय की शुरुआत
  • नैनीताल में होटल किराए 50% घटे, पांच बेड का रूम अब ढाई हजार में
  • प्रथम युवा (अंडर-18) राष्ट्रीय कबड्डी-चैम्पियनशिप 2025 का हुआ भव्य समापन।
  • डॉक्टर्स डे समारोह में बुद्धिजीवी फाउंडेशन ने एटलांटिस क्लब, पंडितवाड़ी चकराता रोड, देहरादून में प्रतिष्ठित डॉक्टरों को उनके स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और समाज के प्रति निःस्वार्थ सेवा के लिए में किया सम्मानित
  • ” नगर निगम देहरादून में 10 वर्षों से होर्डिंग/यूनिपोल के ‘ संभावित Cartel के खेल” पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर की जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की सख्त कार्यवाही ।
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को सीए राजेश्वर पैन्यूली ने दी शुभकामनाएं, कहा ऊर्जावान नेतृत्व से संगठन को मिलेगी नई गति
Sunday, July 6
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki Khabar
Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»उत्तराखण्ड राज्य से साइबर कमाण्डो हेतु 72 पुलिस कर्मी चयनित
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड राज्य से साइबर कमाण्डो हेतु 72 पुलिस कर्मी चयनित

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarFebruary 13, 2025Updated:July 3, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

देश में पुलिस की साइबर सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने हेतु गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर दिनांक 11.01.2025 को आयोजित साइबर कमाण्डो परीक्षा परिणाम घोषित।

कुल उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की संख्या के मामले में उत्तराखंड देश भर में तीसरे स्थान पर है।

परीक्षा में सम्पूर्ण भारत वर्ष के समस्त राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के विभिन्न पुलिस संगठनों में सेवारत लगभग 3200 कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

विभिन्न राज्यों से साइबर कमाण्डो हेतु चयनित सबसे अधिक कर्मियों की संख्या में उत्तराखण्ड राज्य तृतीय स्थान पर

राज्य से चयनित टॉप-3 पुलिस कर्मियों का ऑल इण्डिया रैंक में रहा दूसरा, छठा व दसवां स्थान।

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशो के क्रम में साइबर अपराध की रोकथाम एवं बचाव हेतु ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षण कराये जाने तथा ठगी करने वालो पर सख्त कार्यवाही करने हेतु राज्य पुलिस दिशा निर्देश दिये गये है |

पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ महोदय के मार्गदर्शन मैं पुलिस महानिरीक्षक श्री नीलेश आनन्द भरने द्वारा साइबर पुलिस का नेतृत्व किया जाता है |

इस प्रक्रिया में श्री नवनीत सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि साइबर सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने और बढ़ते साइबर खतरों को देखते हुए गृह मंत्रालय भारत सरकार (भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र I4C) द्वारा ‘साइबर कमांडो की विशेष शाखा’ की स्थापना के लिए परामर्श जारी किया गया है जिसके तहत दिनांक 11.01.2025 को भारत वर्ष के सभी राज्यों में NFSU दिल्ली द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में साइबर कमाण्डो की परीक्षा आयोजित की गयी।

साइबर कमाण्डो की उक्त परीक्षा में सम्पूर्ण भारत वर्ष के समस्त राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के विभिन्न पुलिस संगठनों में सेवारत लगभग 3200 कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उत्तराखंड में पुलिस उपाधीक्षक अंकुश मिश्रा, आई4सी गृह मंत्रालय और एनएफएसयू टीम के पर्यवेक्षण में परीक्षा आयोजित की गई।

परीक्षा में उत्तराखण्ड पुलिस के कुल 242 कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया था जिनमें से एसटीएफ/साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन उत्तराखण्ड के 07 कर्मियों सहित कुल 72 कर्मियों का चयन हुआ है।

उक्त चयनित कर्मियों को देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थान, राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) आदि में गहन व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु विभागीय अनुमति के उपरांत बारी-बारी से भेजा जायेगा। प्रशिक्षित साइबर कमांडो अपने मूल संगठन के लिए काम करेंगे और उनसे डिजिटल फोरेंसिक, घटना प्रतिक्रिया और सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) बुनियादी ढांचे को सुरक्षित करने में प्रशिक्षण के दौरान विकसित विशेषज्ञता के अनुसार भूमिकाएं सौंपी जाएंगी।

विभिन्न राज्यों से साइबर कमाण्डो हेतु चयनित सबसे अधिक कर्मियों की संख्या में उत्तराखण्ड राज्य तृतीय स्थान पर रहा।

प्रथम स्थान पर तेलंगाना-172,
केरल-73 व उत्तराखण्ड राज्य से 72 कर्मियों का चयन हुआ है। उत्तराखण्ड राज्य से साइबर कमाण्डो हेतु चयनित टॉप-3 पुलिस कर्मी-

  1. कॉन्स0 हरेन्द्र भण्डारी, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून- ऑल इण्डिया रैंक-2
  2. कॉन्स0 कादर खान, एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड देहरादून- ऑल इण्डिया रैंक-6
  3. अपर उ0नि0 संचार चन्द्रमोहन, साइबर सैल अल्मोडा- ऑल इण्डिया रैंक-10

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी और आने वाले दिनों में और अधिक सफलता की कामना की |

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

धामी सरकार ने आनन-फानन में दो IAS का किया तबादला

July 6, 2025
Read More

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष ने किया गलोगी जल विद्युत परियोजना का भ्रमण

July 6, 2025
Read More

मुख्यमंत्री ने टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

July 6, 2025
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

देहरादून में बिरला पिवट गैलरी का भव्य उद्घाटन, टाइल्स एवं बाथवेयर सेगमेंट में नए अध्याय की शुरुआत

July 4, 2025333

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष ने किया गलोगी जल विद्युत परियोजना का भ्रमण

July 6, 20257

प्रथम युवा (अंडर-18) राष्ट्रीय कबड्डी-चैम्पियनशिप 2025 का हुआ भव्य समापन।

July 2, 20257

सीएम धामी ने खटीमा में की धान रोपाई, किसानों के श्रम को किया नमन खटीमा के नगरा तराई क्षेत्र में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को नमन किया।

July 5, 20256
Don't Miss
उत्तराखण्ड

धामी सरकार ने आनन-फानन में दो IAS का किया तबादला

July 6, 2025 उत्तराखण्ड

लैंड स्कैम मामले में हरिद्वार के डीएम सस्पेंड किए जाने के बाद बुधवार को नए…

Read More

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष ने किया गलोगी जल विद्युत परियोजना का भ्रमण

July 6, 2025

मुख्यमंत्री ने टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

July 6, 2025

सीएम धामी ने खटीमा में की धान रोपाई, किसानों के श्रम को किया नमन खटीमा के नगरा तराई क्षेत्र में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को नमन किया।

July 5, 2025
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address: 120 Lohiyapuram, Tyagi road,
Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

धामी सरकार ने आनन-फानन में दो IAS का किया तबादला

July 6, 2025

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष ने किया गलोगी जल विद्युत परियोजना का भ्रमण

July 6, 2025

मुख्यमंत्री ने टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

July 6, 2025
Most Popular

देहरादून में बिरला पिवट गैलरी का भव्य उद्घाटन, टाइल्स एवं बाथवेयर सेगमेंट में नए अध्याय की शुरुआत

July 4, 2025333

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष ने किया गलोगी जल विद्युत परियोजना का भ्रमण

July 6, 20257

प्रथम युवा (अंडर-18) राष्ट्रीय कबड्डी-चैम्पियनशिप 2025 का हुआ भव्य समापन।

July 2, 20257
© 2025 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.