10 जनवरी 2024 को गौतम बुद् विश्वविद्यालय , ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय में सिने आर्टिस्ट एंड वर्कर्स वेलफेयर फेडरेशन द्वारा जाबाज पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उन मेहनती जाबाज़ पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने सुरक्षा और सामाजिक क्षेत्र में काम किया है । इस कार्यक्रम में विभिन्न कमिश्नरेट द्वारा सूचीबद्ध उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से न्यायमूर्ति राजेश टंडन भूतपूर्व न्यायाधीश उच्च न्यायालय, डॉ० मनोज गोरकेला उप महाधिवक्ता (उत्तराखण्ड सरकार) सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली, सांसद श्री मनोज तिवारी जी (भूतपूर्व अध्यक्ष, बीजेपी दिल्ली प्रदेश) , पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह जी, राज्यमंत्री श्री मनीष गुप्ता जी , राज्य मंत्री श्री रघुराज सिंह जी , विधायक श्री आकाश सक्सेना जी , विधायक श्री तेजपाल नागर जी ,विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह जी , पूर्व विधायक श्री धर्मेंद्र शाक्य जी, श्री सूर्यकांत केलकर संस्थापक भारत रक्षा मंच उपस्थित रहे । मुख्य कार्यक्रम में श्री शांत प्रकाश जाटव अध्यक्ष सिने आर्टिस्ट एन भारकर वेलफेयर फेडरेशन (CAWF), श्री रजत सक्सैना राष्ट्रीय महासचिव CAWF, श्री हनी त्यागी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष CAWF , श्री राहुल सक्सैना राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष CAWF, श्री अरुण शर्मा राष्ट्रीय सचिव , श्री रामेश्वर दयाल त्यागी सदस्य CAWF, श्री अमजद खान – सचिव दिल्ली CAWF, पंकज कुमार शर्मा – संयुक्त सचिव -मानवाधिकार (एनजीओ)(उत्तराखंड) मौजूद रहे। संगठन की योजना भारत के 10 लाख बच्चों को मॉडलिंग, अभिनय, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने की है, जिसमें 50% पिछड़े और अति पिछड़े बच्चे मुख्य रूप से शामिल होंगे, इस कार्य को एलए मॉडलिंग एंड एक्टिंग” द्वारा गौतमबुद्ध विश्व विद्यालय के सहयोग से किया जाएगा ।




