बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में इस मूवी का टीजर और पोस्टर शेयर किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब हर कोई उनकी इस मूवी की रिलीज का इंतजार कर रहा है, जो अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
फिल्म की रिलीज से पहले अब मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए इसका पहला गाना ‘साडा प्यार टूट गया’ रिलीज कर दिया है। फैंस को यह सॉन्ग अब काफी पसंद आ रहा है।
इस मूवी का बेबो के फैंस बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए फिल्म का पहला गाना साडा प्यार टूट गया भी रिलीज कर दिया है। इस गाने को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि ये मूवी सितंबर में रिलीज होने वाली है।



