जदीक आ रही है. हर कोई यह त्योहार अपनों के साथ अपने घर पर मनाना चाहता है. इसी लिए अब बड़ी संख्या में दूसरी जगह नौकरी या बिजनेस करने वाले लोग अपने घरों को लौट रहे हैं. सफर के लिए ट्रेन भारतीयों की पसंदीदा सवारी है. यही वजह है कि त्योहारी सीजन में ट्रेनों में खूब भीड़ है. घर जा हर व्यक्ति त्योहार पर अपने साथ कुछ न कुछ जरूर ले जाता है. दिवाली पर खूब पटाखे छोड़े जाते हैं. इसलिए इनकी भी खरीदारी खूब हो रही है. एक बड़ा सवाल यह है कि क्या यात्री ट्रेन में पटाखों और फुलझडियों के साथ सफर कर सकता है? क्या रेलवे इसकी इजाजत देता है? इस सवाल का जवाब ना में ही है. भारतीय रेलवे पटाखों और फुलझड़ी जैसे ज्वलनशील पदार्थों को यात्री ट्रेन में ले जाने की इजाजत नहीं देता है. इसलिए अगर आप भी अपने साथ पटाखे और इसी तरह की अन्य चीजें ले जाने का विचार बनाया है तो अपनी योजना को त्याग दें. अगर ट्रेन में आप प्रतिबंधित वस्तु के साथ पकड़े जाते हैं तो आप भारी मुसीबत में पड़ सकते हैं. भारतीय रेलवे भी यात्रियों से बार-बार पटाखे लेकर यात्रा न करने की अपील करता रहता है.



