गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए गुजरात के श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी से टकरा गया। बता दें कि इस वाहन में 18 लोग सवार थे। वाहन में अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का ग्रुप सवार था। गंगोत्री धाम की ओर जाते हुए सोनगाड़ के पास ब्रेक फेल होने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के जवानों ने घायलों को 108 की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाडी पहुंचाया गया। इनमें से आठ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। वाहन में सवार यात्रियों में विशाल परादिया (16), वैष्णवी परादिया (20), ध्रूति परादिया (13), विशाल कुमार व्यास (39), नेहा बेन व्यास (37), नमय कुमार व्यास (10), उषा बेन रावल (62), गीता बेन व्यास (59), अनिल बेन आचार्य (52), मनोज कुमार आचार्य (57), अनिल व्यास (64), दक्ष व्यास (55), मीता जोशी (59), दीपक कुमार जोशी (58), अवनी जोशी (54), वशिष्टा जोशी (23), कमलेश देव (64), अरुणा बेन देव (61) थे।



