“छांगुर बाबा ने मुंबई से दुबई तक करवाया धर्मांतरण:डिग्री कॉलेज बनवा रहा था, मजार की 5 बीघा जमीन पर थी नजर; “बलरामपुर में जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा बड़े लेवल पर धर्मांतरण करने की प्लानिंग में था। इसके लिए वह बलरामपुर में बंगले से लगे जमीन पर डिग्री कॉलेज बनवा रहा था। जमीन कम न पड़े, इसलिए पास की 5 बीघा मजार की जमीन पर भी उसकी नजर थी। वहीं, बलरामपुर के बाद आजमगढ़ को अपना दूसरा मुख्यालय बना रहा था। जिला प्रशासन ने 8 और 9 अगस्त को बुलडोजर लगवाकर उसकी आलीशान कोठी के अवैध हिस्से को जमींदोज कर दिया। अब प्रशासन छांगुर बाबा और उससे जुड़े लोगों की संपत्तियों की जांच कर रहा है। वहीं, ATS उन लोगों की तलाश कर रही है, जो कभी छांगुर बाबा के सहयोगी रहे हैं। ATS सूत्रों के मुताबिक, छांगुर बाबा बड़े स्तर पर धर्मांतरण की प्लानिंग कर रहा था। इसलिए, वह कॉलेज भी बनवा रहा था। वह कई सालों से धर्मांतरण के काम में लगा हुआ था। ATS इन सब चीजों को लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट बनाकर ED को देगी। ED प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत मामला दर्ज करके इस पूरे नेटवर्क के पैसे के लेनदेन का पता लगाएगी।



