चंडीगढ़-गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल सेक्टर 35डी चंडीगढ़ के निशानेबाज प्रिंस शर्मा ने अभी हाल ही में एक जून से लेकर 6 जून तक देहरादून में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) द्वारा आयोजित ओपन नेशनल कॉम्पिटिशन की युथ कैटेगरी के 25 मीटर पिस्टल (.22 बोर) (25-Meter Pistol (.22 Bore) इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर चंडीगढ़ का नाम रौशन किया।
आज प्रिंस के स्कूल पहुँचने पर स्कूल की प्रिंसीपल निर्दोष कुमारी ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। वहीं स्कूल के निशानेबाज द्वारा मेडल जीतने पर प्रिंसिपल ने स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर कुलदीप मेहरा को बधाई दी।
फ़ोटो- जीएमएसएसएस-35 चंडीगढ़ के निशानेबाज प्रिंस शर्मा अपने स्कूल की प्रिंसीपल निर्दोष कुमारी और स्पोर्ट्स टीचर कुलदीप मेहरा के साथ।



