देहरादून। संदीप सर दून डिफेंस एकेडमी में दीपावली की पूर्व संध्या पर “एक दीया शहीदों के नाम” आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि वाईस एडमिरल अनुराग थपलियाल (सेनि) एवीएसएम व बीएआर ने कहा कि जब आप टीम पर भरोसा करते है तो आप लक्ष्य को जरूर हासिल करते हैं, जैसा कि डीडीए का आदर्श वाक्य है ‘लक्ष्य को हर हाल में पाना है’।
डीडीए के निदेशक संदीप गुप्ता ने कहा ऐसे कई परिवार होंगे जिनके घर से सीमा पर उनके परिजन ने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया होगा और दीपावली पर उनका घर दीपक से रोशन न हो, तो दीपावली पर हम सब मिलकर उनके लिए एक दीपक जरूर जला कर उनके जज्बे और बलिदान को सेल्यूट करें। डीडीए में आयोजित दीपावली उत्सव का नाम भी ‘एक दीया शहीदों के नाम” की थीम पर मनाया गया।
इस मौके पर एनडीए 153 कोर्स की मेरिट में जगह बनाने वाले डीडीए डायमंड्स प्रिया मिश्रा, स्पर्श कोटियाल, रणबीर बिष्ट, आरब, आशुतोष शर्मा व करन गौड़ को एकेडमी की परंपरा के अनुसार आशीर्वाद के रूप में 10-10 हजार रूपये का नगद ईनाम दिया गया।
इस सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ दिव्या, श्रावणी, प्रणवी व कशिश ने सरस्वती वंदना से किया। फेकल्टी नवीन श्रीवास ने अपनी प्रस्तुति और सिद्धार्थ ने अपनी शानदार कविता से सभी को प्रभावित किया। तनुष्का व प्रगति के मैश अप डांस तथा कुणाल, कृतिका व एकांश के सोलो डांस के साथ एलपी थापा के नदिया चले चले रे, डेक कैडेट संजीव कनप्पाम के माँ पर व सोनाली के उड़ जा काले कावा गीत पर जमकर तालियां बजी। संभाव्या, जाह्नवी, तेजस्वनी, पूजा, प्रियंशी, भाविका, अंजलि व अन्वेषा के मैश अप सांग ने सभी को गुदगुदाने पर मजबूर कर दिया। कृतिका के सोलो डांस, वर्षा व निशा के डांस के साथ शुभ्राजित, वशिष्ट, प्रियांशु, अनिरुद्ध व संभाव्या के बैंड सांग को भी जमकर तारीफ मिली। कार्यक्रम के अंत में डीडीए निदेशक संदीप गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों के साथ पापा कहते हैं बड़ा नाम गीत की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि वाईस एडमिरल अनुराग थपलियाल (सेनि) एवीएसएम व बीएआर, डीडीए निदेशक संदीप गुप्ता, उपनिदेशक दिव्या गुप्ता कमांडेंट कर्नल सुधीर वर्मा (सेनि) सेण्टर हेड उमेश कुनियाल, एकेडमिक हेड उदय मेहरा के साथ सभी फेकल्टी, स्टाफ व फॉउंडेशन कोर्स 02 व डीडीए के छात्रों ने “एक दीया शहीदों के नाम” रोशन कर अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
वहीं दूसरी ओर एनडीए, सीडीएस व एफकेट रिटर्न एग्जाम क़्वालिफ़ाइ करने वाले डीडीए डायमंड को विक्ट्री परेड 02 सम्मानित करने के साथ आशीर्वाद के रूप एक-एक हजार रूपये नगद प्रदान किये गए।






