-एनडीए रिटर्न एग्जाम में सफल हुए डीडीए डायमंड्स हुए सम्मानित
-निदेशक संदीप गुप्ता ने किया स्वागत, नगद पुरस्कार ने नवाजामॉक टेस्ट, वीकली टेस्ट में स्थान बनाने वाले छात्र को भी मिला सम्मान
देहरादून। संदीप सर दून डिफेंस एकेडमी में भव्य विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया, जिसके डीडीए व प्रथम पग के सैकड़ो छात्र ग्वाह बने। एनडीए, एफकैट व सीडीएस रिटर्न एग्जाम क्लियर करने वाले डीडीए डायमंड्स का एकेडमी में गाजे-बाजे के साथ निदेशक संदीप गुप्ता, उपनिदेशक दिव्या गुप्ता, फेकल्टी व स्टाफ ने फूल माला पहना कर से स्वागत किया। डीडीए मुख्यालय में आयोजित भव्य विक्ट्री परेड में एनडीए रिटर्न क्लियर करने वाले डीडीए डायमंड्स को एकेडमी की परंपरा के अनुसार निदेशक संदीप गुप्ता, उपनिदेशक दिव्या गुप्ता, फेकल्टी व स्टाफ ने आशीर्वाद के रूप में एक-एक हजार रूपये नगद प्रदान किये। निदेशक संदीप गुप्ता ने कहा कि मुझे उम्मीद है आप एसएसबी क्लियर करके, फ़ाइनल सलेक्शन होने पर 10-10 हजार रूपये लेने जरूर आएंगे। साथ ही उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप इंडियन आर्म्ड फोर्स में जल्द से जल्द एक सफल व जिम्मेदारी अधिकारी के रूप अपनी भूमिका निभाए। आज सम्मानित होने वाले डीडीए डायमंड्स में अनेक शर्मा, अलोक कुमार यादव, शिवम कश्यप, हर्ष तिवारी, सिद्धार्थ कुमार, सुमित कुमार सिंह, युवराज सिंह, निशांत राणा, हर्ष वर्धन गुप्ता, अनुभव कुमार, अर्णव मेनन, शुभ कौशिक, अनुज परासर, सुमित विश्वकर्मा, पुरुषोत्तम सिंह, अनिकेत चौधरी, रोहित सैनी, अमन कुमार शर्मा, गुरप्रीत सिंह, मेहर प्रतीक सिंह, सचिन कुमार, तृप्ति सैनी, श्रेयस बिस्वाल, प्रशांत सिंह, विशाल सिंह, गौरव नेगी, आयुष सिंह कृष्णा व रौनक तनवर प्रमुख नाम हैं। वहीं इस मौके पर मॉक टेस्ट व वीकली टेस्ट में स्थान पाने वाले डीडीए डायमंड्स को भी मैडल, प्रमाण पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सेंटर हेड उमेश कुनियाल ने किया। इस मौके पर कमांडेंट कर्नल सुधीर वर्मा (सेनि), एकेडमिक हेड उदय मेहरा, एसडीओ महावीर रावत, फेकल्टी व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।







