इस बार लोकसभा चुनाव में देवभूमि ने भाजपा का सम्मान बरकरार रखा। भाजपा ने जिन राज्यों में क्लीन स्वीप किया उसमें उत्तराखंड राज्य भी शामिल हो गया। साल 2014, 2019 और 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की सभी पांचों सीटें जीतकर हैट्रिक लगाई। राज्य में प्रधानमंत्री मोदी के नाम और पिछले 10 वर्षों के दौरान किए गए विकास कार्यों पर मतदाताओं ने भाजपा को भारी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उत्तराखंड में भाजपा की प्रचंड जीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शानदार चुनाव प्रबंधन भी रहा। सीएम धामी ने ताबड़तोड़ चुनावी जनसभाएं की। रैली के दौरान सीएम धामी का सॉफ्ट अंदाज देवभूमि के वोटरों पर गहरा असर कर गया। पांचों सीटें जीतने पर सीएम धामी का कद केंद्र की राजनीति में और बढ़ गया है। मुख्यमंत्री के अलावा उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की भी शानदार रणनीति पांचों प्रत्याशियों की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका रही। लोकसभा चुनाव के परिणामों ने सभी को हैरान कर दिया है। यह चुनाव परिणाम एनडीए के साथ ही इंडिया गठबंधन की उम्मीदों से उलट आए। भारतीय जनता पार्टी 240 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत के लिए जरूरी 272 सीटों के जादुई आंकड़े से पीछे रह गई। बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए को 292 सीटों पर जीत मिली हैं।
पांच राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां बीजेपी क्लीन स्वीप करने में कामयाब रही । उसी में उत्तराखंड ने एक बार फिर भाजपा का सम्मान बरकरार रखा।
लोकसभा चुनाव में देवभूमि के वोटरों ने लगातार तीसरी बार भाजपा पर विश्वास जताया। लोकसभा की पांच सीटों वाला उत्तराखंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुड लिस्ट में शामिल हो गया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जिन राज्यों में क्लीन स्वीप किया उसमें उत्तराखंड राज्य भी शामिल हो गया। पार्टी ने 56.8 प्रतिशत वोट हासिल किए हैं और पहाड़ी राज्य में अपना दबदबा मजबूत किया ।
यहां कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। इस बार चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां दो बार प्रचार किया था। साल 2014, 2019 और 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की सभी पांचों सीटें जीतकर हैट्रिक लगाई। राज्य में प्रधानमंत्री मोदी के नाम और पिछले 10 वर्षों के दौरान किए गए विकास कार्यों पर मतदाताओं ने भाजपा को भारी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उत्तराखंड में भाजपा की प्रचंड जीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शानदार चुनाव प्रबंधन भी रहा। सीएम धामी ने ताबड़तोड़ चुनावी जनसभाएं की। चुनावी रैली के दौरान सीएम धामी का सॉफ्ट अंदाज देवभूमि के वोटरों पर गहरा असर कर गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करना, पर्यटन उद्योग, चार धाम यात्रा, भ्रष्टाचार और रोजगार के मुद्दों पर बोलते हुए स्पष्ट संदेश दिया। जनसभाओं के दौरान मुख्यमंत्री ने जनता को सीधा संदेश दिया कि उनकी सरकार उत्तराखंड को अब विकास के रास्ते पर तेजी के साथ ले जाएगी । भाजपा लगातार राज्य में लोकसभा की पांचों सीटें जीतने पर सीएम धामी का कद केंद्र की राजनीति में और बढ़ गया है। मुख्यमंत्री के अलावा उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की भी शानदार रणनीति पांचों प्रत्याशियों की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के अलावा कई राज्यों में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में दर्जनों रैली की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में पांचों सीटों पर क्लीन स्वीप करने का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को दिया है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश की देवतुल्य जनता का आभार प्रकट किया है। शुक्रवार, 7 जून को राजधानी दिल्ली पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में एनडीए संसदीय दलों की बैठक में सीएम धामी भी शामिल हुए। राज्य की सभी पांचों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री धामी की पीठ थपथपाते हुए सराहना की। उत्तराखंड के अलावा भाजपा ने इन राज्यों में भी क्लीन स्वीप किया है। मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं। बीजेपी ने इस बार सभी 29 सीटें जीत ली हैं। कांग्रेस के कद्दावर नेता कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ छिंदवाड़ा का किला भी नहीं बचा पाए। पार्टी ने चार सीटों वाले हिमाचल प्रदेश, दो सीटों वाले अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा की सभी सीटों पर जीत हासिल की है। केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो दिल्ली की सभी सात और अंडमान निकोबार की एकमात्र सीट पर भी कमल खिला है। वहीं दिल्ली में बीजेपी ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार सभी सातों सीटों पर क्लीन स्वीप किया है और प्रचंड मतों के साथ जीत हासिल की।



