एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय की ओर से संचालित डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र (डीएसीई) में मेरिट के आधार पर लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग दी जा रही है। इसके लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी गई है। डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र के कार्यक्रम संयोजक प्रो. एमएम सेमवाल ने बताया कि अनुसूचित जाति और ओबीसी वर्ग के छात्र-छात्राएं यूपीएससी, यूकेपीएससी की निशुल्क कोचिंग के लिए 15 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को उक्त योजना का लाभ मिले इसलिए आवेदन की तिथि बढ़ाई है। योजना की अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।



