पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला कुश्ती 50 किलोग्राम स्पर्धा के फाइनल मुकाबले से पहले पहलवान विनेश फोगाट को तगड़ा झटका लगा है, उन्हें अधिक वजन के कारण फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया है। मंगलवार को उन्होंने सेमीफाइनल में क्यूबा की लोपेज़ गुजमान को 5-0 से हराया था । वह ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनी थी। दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली हरियाणा की पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गई हैं। उन्हें वजन मेंटेन ना होने पर डिसक्वालिफाइड कर दिया गया है। उनका वजन 50 किलोग्राम से 100 ग्राम ज्यादा निकला।



