साल 2023 में राजनीति, बॉलीवुड और खेल जगत की कई मशहूर बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। आइए जानते हैं उन हस्तियों के बारे में जिन्होंने साल 2023 में दुनिया को छोड़ दिया। बॉलीवुड के फेमस निर्देशक, निर्माता, हास्य एक्टर और पटकथा लेखक सतीश कौशिक हमेशा अपने बेहतरीन कामों के लिए जाने जाते थे। 9 मार्च, 2023 को दिल का दौरा पड़ने से 66 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। सतीश कौशिक ने अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी की सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया से प्रसिद्ध हासिल की। उन्होंने कई फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया। भारत के पूर्व कप्तान और महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी का 23 अक्टूबर को 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और हाल के वर्षों में उनकी कुछ सर्जरी हुई थीं। उन्हें आखिरी बार बेटे अंगद बेदी के साथ आर बाल्की की घूमर में देखा गया था, जो दिलचस्प रूप से क्रिकेट पर आधारित थी। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक संजय गढ़वी का 19 नवंबर को निधन हो गया है। संजय गढ़वी ने 57 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ऐसा बताया गया कि संजय गढ़वी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। हिंदी सिनेमा में चार दशक तक अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले अभिनेता जूनियर महमूद का 8 दिसंबर को निधन हो गया। अभिनेता चौथे स्टेज के कैंसर से जूझ रहे थे। 67 साल की उम्र में अभिनेता ने आखिरी सांस ली। आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ में लाइब्रेरियन दुबे की भूमिका निभाने वाले फेमस अभिनेता अखिल मिश्रा का 21 सितंबर को निधन हो गया। उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट ने इसकी पुष्टि की थी कि रसोई के फर्श पर गिरने से उनकी मृत्यु हो गई। साराभाई वर्सेस साराभाई’ फेम एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का निधन 22 मई को एक कार एक्सीडेंट में हुआ था। वो ‘सीआईडी’ और ‘अदालत’ जैसे कई बेहतरीन टीवी शोज में काम कर चुकी थीं। लेकिन एक सड़क दुर्घटना के उनकी जान ले ली। बीआर चोपड़ा के टीवी शो महाभारत में ‘शकुनि मामा’ की भूमिका के लिए जाने जाने वाले गुफी पेंटल का 5 जून को उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का 20 अप्रैल को मुंबई में निधन हो गया। वह 74 वर्ष की थीं। पामेला वाईआरएफ प्रमुख आदित्य चोपड़ा और अभिनेता उदय चोपड़ा की मां थीं। नितेश पांडे एक जाने-माने अभिनेता थे। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम करके अपनी एक अलग पहचान बनाई थी, लेकिन 23 मई, 2023 में 51 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। नितेश को आखिरी बार फेमस टीवी शो अनुपमा में देखा गया था। वहीं जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे शरद यादव का निधन 12 जनवरी 2023 को हुआ था। वह 75 साल के थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जयप्रकाश नारायण के आंदोलन से की थी। वह सात बार लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद बने थे। चार बार राज्यसभा के लिए संसद पहुंचे थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी ने भी साल 2023 में दुनिया को अलविदा कह दिया। वह दो बार केरल के सीएम बने। उन्होंने करुणाकरण और ए के एंटनी की सरकारों में श्रम, गृह और वित्त मंत्री का कार्यभार संभाला था। वह केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे। ओमन चांडी ने 50 साल से अधिक तक पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 25 अप्रैल को निधन हो गया था। वह 95 वर्ष के थे। उनका निधन मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में हुआ था। 2 अप्रैल की सुबह भारतीय क्रिकेट को एक दुखद खबर मिली थी, जिसमें टीम इंडिया के पूर्व महान क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया था। गुजरात के जामनगर में उन्होंने अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि वह कैंसर की बीमारी से ग्रसित थे। 14 नवंबर 2023 को सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत राय सहारा ने अंतिम सांस ली। 75 वर्षीय सहारा काफी दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। उनका निधन मुंबई के एक निजी अस्पताल में हुआ था। वहीं एमएस स्वामीनाथन एक बड़े कृषि वैज्ञानिक थे। वह हरित क्रांति के शिल्पकार थे। उन्होंने 98 वर्ष की आयु में 28 सितंबर 2023 को आखिरी सांस ली । भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के मानद चेयरमैन केशव महिंद्रा का 12 अप्रैल 2023 को निधन हो गया। वह 99 वर्ष के थे। आनंद महिंद्रा के चाचा केशव महिंद्रा थे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- धामी सरकार ने आनन-फानन में दो IAS का किया तबादला
- भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष ने किया गलोगी जल विद्युत परियोजना का भ्रमण
- मुख्यमंत्री ने टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- सीएम धामी ने खटीमा में की धान रोपाई, किसानों के श्रम को किया नमन खटीमा के नगरा तराई क्षेत्र में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को नमन किया।
- देहरादून में बिरला पिवट गैलरी का भव्य उद्घाटन, टाइल्स एवं बाथवेयर सेगमेंट में नए अध्याय की शुरुआत
- नैनीताल में होटल किराए 50% घटे, पांच बेड का रूम अब ढाई हजार में
- प्रथम युवा (अंडर-18) राष्ट्रीय कबड्डी-चैम्पियनशिप 2025 का हुआ भव्य समापन।
- डॉक्टर्स डे समारोह में बुद्धिजीवी फाउंडेशन ने एटलांटिस क्लब, पंडितवाड़ी चकराता रोड, देहरादून में प्रतिष्ठित डॉक्टरों को उनके स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और समाज के प्रति निःस्वार्थ सेवा के लिए में किया सम्मानित
- ” नगर निगम देहरादून में 10 वर्षों से होर्डिंग/यूनिपोल के ‘ संभावित Cartel के खेल” पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर की जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की सख्त कार्यवाही ।
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को सीए राजेश्वर पैन्यूली ने दी शुभकामनाएं, कहा ऊर्जावान नेतृत्व से संगठन को मिलेगी नई गति
Monday, July 7