उत्तरकाशी की सुरंग में मंगलवार सुबह से हॉरिजॉन्टल ड्रिलिंग का काम तो शुरू हो गया है, लेकिन ऑगर मशीन ने अभी काम शुरू नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि अगले 30 से 40 घंटे में खुशखबरी मिलेगी।
Uttarkashi collapsed: ट्रांसपोर्ट सचिव अनुराग जैन ने बताया कि यदि सब कुछ ठीक रहा और अगर बीच में कोई बड़ा पत्थर नहीं आया या कोई स्टील की चीज नहीं आई तो हम दो से ढाई दिन में मजदूरों को वापस निकाल लेंगे। मजदूरों को निकालने के लिए लगातार 5-6 एजेंसीज के बीच कोऑर्डिनेशन जारी है। ऐसे में वर्टिकल और हॉरिजोंटल दोनों तरफ से ड्रिलिंग का प्रोसेस किया जा रहा है। NHIDCL फूड, ऑक्सीजन और पानी की सप्लाई को नीचे पहुंचाने का काम कर रहा है।



