जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ब्लाॅक सभागार में बहुउद्देशीय विधिक सेवा शिविर लगाया गया जिसमें लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं और साइबर क्राइम के साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दी जाने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
रविवार को जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष योगेश कुमार गुप्ता ने ब्लाॅक सभागार में बहुउद्देशीय विधिक सेवा शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहता है। पुलिस उपाधीक्षक ओशिन जोशी ने लोगों को साइबर अपराध की बदलती प्रवृत्ति और उससे बचने के उपाय के बारे में बताया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आलोक राम त्रिपाठी ने प्राधिकरण, कुटुंब न्यायाधीश प्रदीपमणि त्रिपाठी ने महिलाओं का भरण-पोषण और घरेलू हिंसा के बारे में बताया। इस मौके पर अपर जिला जज अंजली बेंजवाल, सीजेएम विनोद कुमार बर्मन, सीनियर सिविल जज अविनाश कुमार श्रीवास्तव, सीनियर सिविल जज आफिया मतीन, सिविल जज निशा देवी, शैलेंद्र यादव, ब्लाॅक प्रमुख बसुमति घणाता, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयप्रकाश और सचिव महेंद्र सिंह बिष्ट मौजूद थे।



