
आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सचिन थपलियाल ने भगतसिंह के विचारों पर चर्चा की औऱ सर्वसम्मति से कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में उत्तराखंड में भी भगतसिंह के विचारों की जरूरत महसूस हो रही है
पार्टी दफ्तर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने क्रांतिकारी भगत सिंह की एक भी प्रतिमा देहरादून जनपद में ना होने पर हैरानी जताई व कहा कि यह एक गंभीर विषय है इस मौके पर आम आदमी के समस्त कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से नगर निगम से देहरादून जनपद के अंदर भगत सिंह के मूर्ति की स्थापना की मांग की
उन्होंने कहा कि भगत सिंह को शहीद का दर्जा ना मिल पाना देश के लिए एक मुख्य सवाल है व आम आदमी पार्टी उत्तराखंड ने कहा कि यह प्रकरण हमारे देश के महामहिम राष्ट्रपति, भारत सरकार व ग्रह मंत्रालय पर एक दाग है।
इस मौके पर जिला इकाई से अशोक सेमवाल, महानगर से जितेन पंत, रविन्द्र चौधरी, प्रशांत चौधरी, डीएवी कॉलेज से अक्षय शर्मा, रविन्द्र नेगी हेमचंद्र आदि मौजूद रहे।



