Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम
  • परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
  • मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार, रेशम, साइलेज व सामूहिक खेती से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी
  • अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने किया भाजपा विधायक ऋतू खंडूड़ी के आवास का घेराव
  • ओपनएआई के सहयोग से यूपीईएस बना ‘एआई-फर्स्ट’ कैंपस शिक्षण, सीखने, शोध और छात्र अनुभव को बदलने के लिए चैटजीपीटी एजु को अपनाया
  • मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर
  • मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को फरवरी और मार्च महीने की धनराशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर
  • पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान
  • क्या देश में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पर्वतीय पर्यटन परिपथों का विकास करने का प्रस्ताव है?
  • पंचम चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर दीपलोक कॉलोनी में “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” का आयोजन !
Wednesday, March 25
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को जेल से रिहा करने के फ़ैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात दोहा पहुँचे-
उत्तराखण्ड

भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को जेल से रिहा करने के फ़ैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात दोहा पहुँचे-

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarFebruary 15, 2024Updated:July 5, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पीएम का ये दूसरा क़तर दौरा है. इससे पहले वो जून 2016 में क़तर गए थे.

मोदी से पहले नवंबर 2008 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने क़तर का दौरा किया था.

एयरपोर्ट पर उन्होंने क़तर के प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री शेख़ मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से मुलाक़ात की, जिसे उन्होंने ‘सकारात्मक’ बताया. गुरुवार को उनकी मुलाक़ात क़तर के अमीर शेख़ तमीम बिन हमद अल थानी से होनी है. दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और इलाक़े से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा होनी.

प्रधानमंत्री के क़तर दौरे की घोषणा पहले से नहीं की गई थी. इसके बारे में क़तर की जेल में बंद आठ भारतीय पूर्व नौसेनिकों में से सात के भारत पहुँचने के बाद मोदी के यात्रा के बारे में जानकारी दी गई.

इन सातों को लगभग तीन महीने पहले क़तर की एक कोर्ट ने मौत की सज़ा सुनाई थी. बाद में इन लोगों की सज़ा को कम कर तीन साल से 25 साल तक की जेल कर दिया गया.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एक पूर्व नौसेनिक अभी भारत नहीं लौटे हैं, लेकिन वो भी जल्द लौट आएंगे.

लगभग तीन महीने तक कूटनीतिक स्तर पर बातचीत और क़ानूनी प्रक्रिया के बाद लिए गए इस फ़ैसले को भारत की महत्वपूर्ण कूटनीतिक जीत बताया गया.

12 फरवरी को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंत्रालय के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा “13 तारीख़ को प्रधानमंत्री दो दिन के यूएई के दौरे पर जा रहे हैं.”

इसी दिन विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने पीएम के क़तर दौरे की घोषणा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले दो दिनों में वो यूएई (13-14 फरवरी) और क़तर (14-15 फरवरी) के दौरे पर रहेंगे.

क़तर में क़रीब 8.35 लाख भारतीय रहते हैं. ये क़तर की कुल आबादी का 27 फ़ीसदी है.

क़तर और भारत के बीच कूटनीतिक रिश्ते 70 के दशक में शुरू हुए थे.

जनवरी 1973 में क़तर ने भारत में अपने दूतावास के लिए पहले चार्ज द अफ़ेयर्स की नियुक्ति की, मई 1974 में क़तर ने अपना पहला राजदूत भारत में नियुक्त किया.

लेकिन भारत के साथ क़तर के रिश्ते बनने उससे पहले शुरू हो गए थे.

1940 में क़तर ने दुखन तेल भंडार की खोज की. इसके दो दशक के बाद क़तर को एक और तेल भंडार का पता चला. उसकी अर्थव्यवस्था तेज़ी से बढ़ने लगी, जिसमें विदेश से आए कामगारों की अहम भूमिका रही.

1990 तक क़तर में काम करने वाले विदेश से आए लोगों में भारतीय कामगारों की संख्या 50 लाख तक हो गई थी. ये उसकी आबादी का लगभग एक तिहाई थी.

इधर क़तर और भारत के बीच व्यापार भी बढ़ रहा था. जहां क़तर भारत से अनाज, मशीनरी और इलेक्ट्रिक सामान ख़रीद रहा था, भारत उससे तेल, लिक्विफ़ाइड नैचुरल गैस (एलएनजी) ख़रीद रहा था.

मोदी के सत्ता में आने के बाद 2015 और 2016 में उन्होंने मुलाक़ात क़तर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी से मुलाक़ात की.

इसके अलावा सितंबर 2019 में संयुक्त राष्ट्र आम सभा और दिसंबर 2023 में दुबई में हुए जलवायु सम्मेलन में दोनों नेताओं की मुलाक़ात हुई थी.

इन बैठकों का नतीजे कुछ ऐसे सामने आया कि 2016 में क़तर ने भारत को बेचे जाने वाले एलएनजी की प्रति यूनिट क़ीमत आधी कर दी.

इसके बाद 12.60 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू (मीट्रिक मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट) पड़ने वाला एलएनजी भारत के लिए क़रीब 6.5 से 6.6 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू में मिलने लगा.

2022-23 में भारत और क़तर के बीच 18.77 अरब डॉलर का व्यापार हुआ.

इस दौरान भारत ने 1.96 अरब डॉलर मूल्य का सामान क़तर को निर्यात किया. वहीं भारत का इस दौरान 16.8 अरब डॉलर मूल्य का आयात रहा.

2018-19 में दोनों का व्यापार 12.33 अरब डॉलर का रहा, जो 2019-20 में 10.96 अरब डॉलर, 2020-21 में 9.21 अरब डॉलर, 2021-22 में 15.20 अरब डॉलर रहा और 2022-23 में 18.78 अरब डॉलर तक पहुंच गया. क़तर ने बीजेपी के उस बयान का भी स्वागत किया था, जिसमें पार्टी ने नूपुर शर्मा को निलंबित करने का एलान किया था. क़तर का कहना था कि नुपूर शर्मा के बयान से दुनिया भर के मुसलमानों में नाराज़गी का माहौल है.

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम

March 24, 2026
Read More

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026
Read More

मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार, रेशम, साइलेज व सामूहिक खेती से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी

March 24, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम

March 24, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
Don't Miss
उत्तराखण्ड

एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम

March 24, 2026 उत्तराखण्ड

देहरादून दिनांक 24 मार्च 2026, एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने…

Read More

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026

मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार, रेशम, साइलेज व सामूहिक खेती से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी

March 24, 2026

अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने किया भाजपा विधायक ऋतू खंडूड़ी के आवास का घेराव

March 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address: 120 Lohiyapuram, Tyagi road,
Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम

March 24, 2026

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026

मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार, रेशम, साइलेज व सामूहिक खेती से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी

March 24, 2026
Most Popular

एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम

March 24, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.