राजस्थान रॉयल्स (RR) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 9वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 186 रन का टारगेट दिया है। जवाब में दिल्ली ने 8 ओवर में दो विकेट पर 73 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। नांद्रे बर्गर ने रिकी भुई (0 रन) और मिचेल मार्श (23 रन) को पवेलियन भेजा। जयपुर में राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बनाए। रियान पराग ने 45 बॉल पर नाबाद 84 रन की पारी खेली, जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 29 और ध्रुव जुरेल ने 20 रन का योगदान दिया।



