मुनव्वर फारूकी स्टैंडअप कॉमेडियन हॉस्पिटल में दिख रहे हैं. ये दूसरी बार है जब वो फैन्स हॉस्पिटल के बेड पर दिखे. इसलिये उनके चाहने वाले उन्हें लेकर काफी परेशान दिख रहे हैं. बिग बॉस 17 के विनर और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. 24 मई को उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है. मुनव्वर के करीबी दोस्तों में से एक नितिन मेंघानी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है. नितिन मेंघानी ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें मुनव्वर फारूकी हाथ में आईवी ड्रिप लगाए हुए दिख रहे हैं. मुनव्वर के दोस्त ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मेरे भाई के जल्द स्वस्थ होने की पूरी शक्ति से कामना करता हूं. उन्हें हॉस्पिटल में देखने के बाद उनके फैन्स के बीच खलबली मच गई है. फैन्स ये जानने के लिये परेशान हैं कि आखिर मुनव्वर को हुआ क्या है. मुनव्वर ने उस वक्त अपने हेल्थ इश्यूज के बारे में बात करते हुए कहा था कि नजर लग गई. वहीं कुछ दिन बाद उन्होंने अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि अब वो ठीक हैं. पिछले महीने उनके पेट में इंफेक्शन हो गया था, जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. मुनव्वर को हॉस्पिटल में देखकर इनके फैन्स के बीच खलबली मच गई है.



