Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • यमकेश्वर में राजकीय इंटर कॉलेज भवन का लोकार्पण, मेधावी छात्र हुए सम्मानित
  • डीएम सविन बंसल के निर्देशन में रायपुर क्षेत्र के विद्यालयों में बाल अधिकारों पर चलाया जागरूकता अभियान
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित विशिष्ट अतिथियों का किया स्वागत
  • स्वर-कोकिला लता मंगेशकर: सुरों की अमर साधना को नमन
  • परीक्षा पर चर्चा अब राष्ट्रीय आंदोलन, स्कूली परीक्षा चुनौति नहीं बल्कि परिपक्व होने का एक पड़ाव है: मुख्यमंत्री
  • “संवेदना से सशक्तिकरण की ओरः-डीएम सविन बंसल की पहल, संरक्षण गृह की संवासिनियों व बालिकाओं की विशेष एक्सपोजर विजिट‘‘
  • समाज कल्याण पेंशन योजनाओं के तहत 9.47 लाख लाभार्थियों को ₹141.66 करोड़ की राशि डीबीटी से हस्तांतरित
  • देहरादून में आयोजित उत्तरायणी कैथिक महोत्सव 2026 “संस्कृति से समृद्धि की ओर” का शुभारंभ
  • सरकार आपके द्वारः न्याय पंचायत द्वारा में प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने सुनी जन समस्याएं
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना का किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश
Saturday, February 7
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » यूसर्क द्वारा देव संस्कृति विश्वविद्यालय में स्टॉप मोशन एनिमेशन एवं ग्राफिक्स
टेक्नोलॉजी

यूसर्क द्वारा देव संस्कृति विश्वविद्यालय में स्टॉप मोशन एनिमेशन एवं ग्राफिक्स

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarOctober 3, 2023Updated:July 3, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

यूसर्क द्वारा देव संस्कृति विश्वविद्यालय में स्टॉप मोशन एनिमेशन एवं ग्राफिक्स विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क), देहरादून एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 27-28 सितम्बर 2023 को देव संस्कृति विश्वविद्यालय में स्टॉप मोशन एनिमेशन एवं ग्राफिक्स विषय पर दो दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र का प्रारंभ देव संस्कृति विश्वविद्यालय के परम्परागत विधि अनुरूप विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं गुरू पूजन द्वारा की गई। तत्पश्चात् अतिथियों का स्वागत कर प्रो0 अभय सक्सेना द्वारा कार्यशाला के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में यूसर्क के निदेशक प्रो0 (डॉ0) अनिता रावत ने कहा कि यूसर्क राज्य में विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान का प्रचार एवं प्रसार दुर्गम स्थानों तक पहुंचाने हेतु विभिन्न वैज्ञानिक कार्यक्रमों के साथ ही नयी तकनीकी एवं रोजगार को बढावा देने हेतुु छात्र-छात्राओं को नवाचार क्रियाकलापों से लाभान्वित कर रहा है। यूसर्क द्वारा प्रदेश के सीमांत भागों तक विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना के जागरण, वैज्ञानिक अभिरूचि में वृद्वि करने तथा उनकी जिज्ञासाओं के समाधान हेतु पूरे प्रदेश में 200 विज्ञान चेतना केन्द्रों की स्थापना, 42 STEM (साइंस, टैक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथेमैटिक्स) प्रयोगशालाओं की स्थापना के साथ-साथ विद्यार्थियों में आईसीटी विषय पर वैज्ञानिक अभिरुचि, नवाचार आदि को बढ़ाने के उद्वेश्य के साथ एक सप्ताह का आईसीटी विषय पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें उन्हें आईसीटी के ज्ञान के साथ-साथ नई टेक्नोलॉजी को भी विशेषज्ञों के द्वारा सिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विज्ञान के सिद्धांतों को सीखने के डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम भी इस प्रकार के नये विषयों से छात्रों को प्रशिक्षित करने की एक कड़ी में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 शरद पारधी द्वारा अतिथियों एवं प्रतिभागियों को देव संस्कृति विश्वविद्यालय के गतिविधि एवं पूज्य गुरूदेव से संदेश से परिचित करवाया गया। उन्होंने यूसर्क द्वारा इस प्रकार की कार्यशालाओं के आयोजन की सराहना की। यूसर्क के वैज्ञानिक डा0 ओम प्रकाश नौटियाल ने प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आधुनिक विकास पर चर्चा करते हुये छात्रों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि एनिमेशन एवं ग्राफिक्स जैसे विषयों में प्रशिक्षण युवाओं को तकनीकी ज्ञान प्रदान करने के साथ ही आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। अतः यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सभी प्रशिक्षणार्थियों कोे गम्भीरतापूर्वक पूर्ण करना होगा। इस अवसर पर यूसर्क निदेशक प्रो0 (डा0) अनीता रावत को उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों हेतु विज्ञान पुरोधा सम्मान से सम्मानित किया गया। तकनीकी सत्र में श्री राघवेंद्र सिंह राणा प्रतिभागियों को देव संस्कृति विश्वविद्यालय के एनिमेशन की बारीकियों, एनिमेशन एवं वीएफएक्स के क्षेत्र में करियर सम्भावनाओं से परिचित करवाया गया। कार्यशाला में चित्रकला के माध्यम से विद्यार्थीयों को अपने प्रतिभा एवं रचनात्मकता को दर्शाने का मौका मिला। कार्यशाला के द्वितीय दिवस में स्टॉप मोशन एनिमेशन के अंतर्गत विभिन्न एनिमेशन के प्रकार के विषय में समस्त विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। इसके पश्चात् प्रतिभागियों द्वारा अपनी रूचि एवं रचनात्मकता के आधार पर थीम का चयन कर फ्लिप बुक बनाई। अन्य सत्र में विशेषज्ञों द्वारा स्टॉप मोशन पर विशेष सत्र का भी आयोजन किया गया। कार्यशाला के समापन समारोह में विश्वविद्यालय के एनिमेशन विभागाध्यक्ष सुश्री कावेरी बाली द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का संक्षिप्त आख्या प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि के रूप में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने प्रतिभागियों से आधुनिक विज्ञान के साथ ही आध्यात्मिक शिक्षा को भी ग्रहण करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, परम्परायें एवं विज्ञान प्राचीन काल से ही सम्पूर्ण विश्व के लिये प्रेरणादायी रही है। उन्होंने यूसर्क द्वारा इस प्रकार के कार्यशालाओं के आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि यूसर्क के वैज्ञानिक डा0 ओम प्रकाश नौटियाल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर समस्त आयोजक मण्डल को बधाई प्रेषित करते हुये कहा कि यूसर्क द्वारा प्रदेश के विभिन्न दूरूह स्थानों में बहुत सारे वैज्ञानिक कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है, जिनमें छात्रों को ऑनलाइन तथा ऑफलाइन माध्यम से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित तथा अंग्रेजी का संपूर्ण पाठ्यक्रम उपलब्ध कराया जाना, विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अभिरुचि, नवाचार आदि को बढ़ाने के उद्वेश्य के साथ आईसीटी विषय पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम तथा ‘स्वयं करके सीखे’ के आधार पर हैंड्स ऑन प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें प्रयोगिक ज्ञान देना शामिल है। उन्होंने छात्रों से यूसर्क की विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों से जुड़ने का आवाहन किया। इसके पश्चात् कार्यशाला के अंतर्गत उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा साथ ही प्रतिकुलपति डा0 पंड्या द्वारा यूसर्क वैज्ञानिक डा0 ओम प्रकाश नौटियाल को उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों हेतु ‘विज्ञान पुरोधा’ सम्मान से सम्मानित किया गया। टीसीएम संकायाध्यक्ष प्रो0 अभय सक्सेना ने कार्यशाला को आयोजित करने के लिए यूसर्क का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी उपस्थित प्रतिभागियों के साथ ही सभी आचार्यगणों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री बलदाऊ देवांगन, टीसीएम संकायाध्यक्ष प्रो.अभय सक्सेना यूसर्क के वैज्ञानिक डा0 ओम प्रकाश नौटियाल, श्री अजय शर्मा, रा0इ0का0 गैंडीखाता के साथ ही विश्वदिद्यालय के कई प्राध्यापक व ज्वालापुर हरिद्वार, ढालवाला ऋषिकेश एवं देहरादून के 6 विभिन्न विद्यालयों से लगभग 70 विद्यार्थी एवं अध्यापक सहित लगभग 100 लोग उपस्थित रहे। कार्यशाला का समापन शांति पाठ के माध्यम से किया गया।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी टीम को बधाई

July 29, 2025
Read More

उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘ज्ञान गंगा द्वितीय ऑल इंडिया IQAC वर्कशॉप’ में प्रतिभाग किया।

June 27, 2025
Read More

यूसर्क द्वारा सीआईएमएस, देहरादून में स्थापित किए गए “यूसर्क एग्रो इकोलॉजी एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेन्टर” के अंतर्गत “प्लांट टिश्यू कल्चर, मशरूम स्पाॅन प्रोडक्शन एवं वर्मी कंपोस्ट” विषय पर साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

May 9, 2025
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

यमकेश्वर में राजकीय इंटर कॉलेज भवन का लोकार्पण, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

February 6, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
Don't Miss
उत्तराखण्ड

यमकेश्वर में राजकीय इंटर कॉलेज भवन का लोकार्पण, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

February 6, 2026 उत्तराखण्ड

यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ राजकीय…

Read More

डीएम सविन बंसल के निर्देशन में रायपुर क्षेत्र के विद्यालयों में बाल अधिकारों पर चलाया जागरूकता अभियान

February 6, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित विशिष्ट अतिथियों का किया स्वागत

February 6, 2026

स्वर-कोकिला लता मंगेशकर: सुरों की अमर साधना को नमन

February 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address: 120 Lohiyapuram, Tyagi road,
Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

यमकेश्वर में राजकीय इंटर कॉलेज भवन का लोकार्पण, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

February 6, 2026

डीएम सविन बंसल के निर्देशन में रायपुर क्षेत्र के विद्यालयों में बाल अधिकारों पर चलाया जागरूकता अभियान

February 6, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित विशिष्ट अतिथियों का किया स्वागत

February 6, 2026
Most Popular

यमकेश्वर में राजकीय इंटर कॉलेज भवन का लोकार्पण, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

February 6, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.