
School of Nursing (Department of Obstetrics and Gynecological Nursing and Community Health Nursing) द्वारा World Health Day के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम रही— “Together for Health: Stand with Science”।
कार्यक्रम की शुरुआत School of Nursing में एक ज्ञानवर्धक व्याख्यान से हुई, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में Dr. Mohan Dhyani, Professor एवं HOD, Department of Mental Health (Psychiatry), Shri Mahant Indiresh Hospital उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य और कर्मचारियों के समग्र कल्याण को बढ़ावा देने पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए।
इस अवसर पर लगभग 200 छात्र-छात्राओं एवं फैकल्टी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।
इसके अतिरिक्त, सामुदायिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय प्राथमिक विद्यालय, रामगढ़ में एक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के महत्व को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।
इस पहल ने न केवल जागरूकता फैलाने का कार्य किया, बल्कि समाज में सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देते हुए एक स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुई।



