Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम
  • परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
  • मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार, रेशम, साइलेज व सामूहिक खेती से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी
  • अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने किया भाजपा विधायक ऋतू खंडूड़ी के आवास का घेराव
  • ओपनएआई के सहयोग से यूपीईएस बना ‘एआई-फर्स्ट’ कैंपस शिक्षण, सीखने, शोध और छात्र अनुभव को बदलने के लिए चैटजीपीटी एजु को अपनाया
  • मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर
  • मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को फरवरी और मार्च महीने की धनराशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर
  • पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान
  • क्या देश में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पर्वतीय पर्यटन परिपथों का विकास करने का प्रस्ताव है?
  • पंचम चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर दीपलोक कॉलोनी में “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” का आयोजन !
Wednesday, March 25
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»पीएम मोदी की “नजरे इनायत” से मालदीव पर भारी पड़ गया लक्षद्वीप
उत्तराखण्ड

पीएम मोदी की “नजरे इनायत” से मालदीव पर भारी पड़ गया लक्षद्वीप

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarJanuary 14, 2024Updated:July 5, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

(मालदीव अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में विख्यात है। यह देश भारतीयों के लिए शुरू से ही मनपसंद रहा है। इसकी वजह यह है कि यहां पर कई सुंदर “बीच” हैं जो सैलानियों को खूब लुभाते हैं। इसी महीने 3 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप की यात्रा की। पीएम मोदी ने अपनी लक्षद्वीप यात्रा की कुछ तस्वीरे साझा की और साथ ही भारतीय लोगों से विदेश की अपेक्षा भारतीय समुद्र तटों पर घूमने की अपील की । पीएम मोदी की समुद्र तट पर कुर्सी लगाकर बैठने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो लोग कहने लगे कि ये तो मालदीव से कम नहीं। पीएम मोदी की इस अपील के बाद मालदीव इस कदर तिलमिलाया कि वहां के तीन मंत्रियों ने भारत को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। हालांकि मालदीव सरकार ने तत्काल प्रभाव से तीनों मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया। लेकिन दोनों देशों के बीच तनातनी बढ़ गई। सोशल मीडिया पर तमाम भारतीय भारतीयों ने मालदीव की यात्रा कैंसिल कर लक्षद्वीप की टिकट कटा ली । भारत का यह केंद्र शासित प्रदेश एक नए पर्यटन के रूप में उभर कर सामने आया है। साल 1984 में डायरेक्टर राजकुमार कोहली की निर्देशित फिल्म ‘राजतिलक’ आई थी। इस फिल्म का डायलॉग ‘बात यहां खत्म हो जाती तो और बात थी” बहुत प्रसिद्ध हुआ था। हमारी स्टोरी भी राजतिलक फिल्म के इसी डायलॉग से ही प्रेरित है। अब बात शुरू करते हैं । एशिया का एक ऐसे देश जो अपने शानदार द्वीपों के लिए जाना जाता है। सबसे खास बात यह है कि यह देश भारतीयों के लिए शुरू से ही मनपसंद रहा है। इसकी वजह यह है कि यहां पर कई सुंदर “बीच” हैं जो आने वाले सैलानियों को खूब लुभाते हैं। इसके साथ इस देश में आना-जाना और रहना भी भारत जैसा ही है। बॉलीवुड के कलाकारों के लिए यह देश आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आए दिन बॉलीवुड सितारे यहां पर छुट्टी मनाते हुए मिल जाएंगे। ‌ इस देश का नाम है मालदीव। इसकी राजधानी माले है। दक्षिण एशिया में हिंद महासागर के बीच बसा देश मालदीव अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में विख्यात है। मालदीव एशिया महाद्वीप का सबसे छोटा देश है। कहने को तो ये देश करीब 90 हजार वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, लेकिन जमीन के नाम पर इसके पास महज 298 वर्ग किलोमीटर का ही इलाका है। इतना छोटा कि ये दिल्ली और मुंबई तो छोड़िए लखनऊ के आगे भी कहीं नहीं टिकता है, लेकिन खूबसूरत इतना है कि दुनिया भर के लोग यहां आते हैं। इस देश की आबादी करीब 5 लाख है । मुस्लिम बाहुल्य इस देश की प्रमुख कमाई पर्यटन पर आधारित है। साल 2024 के दूसरे दिन यानी 2 जनवरी तक सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। एक दिन बाद 3 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप की यात्रा की। पीएम मोदी ने अपनी लक्षद्वीप यात्रा की कुछ तस्वीरे साझा की थी और साथ ही भारतीय लोगों से विदेश की अपेक्षा भारतीय समुद्र तटों पर घूमने की अपील की थी। पीएम मोदी की समुद्र तट पर कुर्सी लगाकर बैठने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो लोग कहने लगे कि ये तो मालदीव से कम नहीं। पीएम मोदी की इस अपील के बाद मालदीव में हलचल मच गई। प्रधानमंत्री मोदी की लक्षद्वीप यात्रा का मालदीव सरकार के तीन मंत्रियों ने जमकर मजाक उड़ाया और सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट भी किए। मालदीव के मंत्रियों द्वारा की गई टिप्पणी का मामला तूल पकड़ गया। इनमें मरियम शिउना, माल्शा शरीफ और अब्दुल्ला महजूम माजिद शामिल हैं। भले ही वहां की सरकार ने कमेंट करने वाले तीनों मंत्रियों को आनन-फानन में निलंबित कर दिया, लेकिन भारतीयों का गुस्सा मालदीव को लेकर भड़क गया। भारत ने मालदीव सरकार के समक्ष इस पर आपत्ति दर्ज की। मंत्री शिउना के बयान को लेकर मचे बवाल के बीच मालदीव सरकार की सफाई सामने आई। मालदीव सरकार ने एक बयान जारी कर मरियम शिउना के बयान से किनारा कर लिया और कहा कि बयान को उनकी व्यक्तिगत टिप्पणी करार दिया। मालदीव नेशनल पार्टी ने भी अपनी सरकार के मंत्रियों द्वारा दिए गए बयानों की आलोचना की है। एक पोस्ट कर मालदीव नेशनल पार्टी ने कहा, ‘एक सरकारी अधिकारी द्वारा एक विदेशी राष्ट्राध्यक्ष के खिलाफ की गई नस्लवादी और अपमानजनक टिप्पणियों की मालदीव नेशनल पार्टी निंदा करती है। वहीं सोशल मीडिया पर भी “मालदीव बनाम लक्षद्वीप” जमकर ट्रेंड होना शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर लोग अपना आक्रोश जाहिर करते हुए मालदीव की पहले से बुकिंग कराने वाले कई भारतीयों ने अपनी यात्रा को कैंसिल करने की घोषणा करते हुए अपनी बुकिंग डिटेल्स तक शेयर की हैं। पर्यटन पर खासतौर से निर्भर मालदीव की अर्थव्यवस्था पर इस बॉयकॉट का कितना बुरा असर पड़ रहा है। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि ऑनलाइन ट्रैवल एंड टूरिज्म कंपनी ईज माई ट्रिप मालदीव के लिए अपनी सभी बुकिंग को एक झटके में कैंसिल कर दिया। ईज माई ट्रिप सह-संस्थापक, प्रशांत पिट्टी का कहना है कि हमारी कंपनी पूरी तरह से घरेलू और भारत में बनी हुई है। पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर मालदीव के सांसद की पोस्ट पर विवाद के बीच, हमने फैसला किया है कि हम मालदीव के लिए कोई भी बुकिंग स्वीकार नहीं करेंगे। हम चाहते हैं कि अयोध्या और लक्षद्वीप अंतरराष्ट्रीय गंतव्य बनें। जब ये मामला तूल पकड़ने लगा, तबसे अब तक भारतीयों द्वारा मालदीव की करीब 8,000 होटल बुकिंग और 2,500 फ्लाइट टिकट कैंसिल हो चुके हैं। एक ओर जहां धड़ाधड़ मालदीव के लिए की जाने वाली बुकिंग कैंसिल हो रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर घरेलू टूर एंड ट्रैवल एजेंसियां अपने ग्राहकों को लक्षद्वीप यात्रा के लिए बंपर डिस्काउंट ऑफर करने लगी हैं। मेक माय ट्रिप लक्षद्वीप की फ्लाइट पर 2000 रुपये का डिस्काउंट दे रहा है। मेक माय ट्रिप की ओर से की गई एक इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, लक्षद्वीप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजिट के बाद से उसके प्लेटफॉर्म पर इस लोकेशन और यहां के टूरिस्ट स्पॉट्स की सर्च में 3400 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। विवाद के बीच अक्षय कुमार, सलमान खान, जॉन अब्राहम और श्रद्धा कपूर, कंगना रनौत खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग सहित कई हस्तियां पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर चर्चा में शामिल हुईं। कई खिलाड़ियों ने भी लक्षद्वीप को पर्यटन स्थल के रूप में प्रचारित करने के लिए पीएम मोदी का समर्थन किया और प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाने के लिए मालदीव की आलोचना की। वहीं लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मालदीव की निंदा की है। मोहम्मद फैजल ने सवाल किया कि पीएम मोदी ने लक्षद्वीप में पर्यटन और अन्य क्षेत्रों के दायरे के बारे में जो कहा उस पर मालदीव को टिप्पणी क्यों करनी चाहिए? उन्होंने कहा, एक बात निश्चित है कि लक्षद्वीप एक नया गंतव्य बनने जा रहा है, जिसे अभी भी खोजा जाना बाकी है। पीएम मोदी लक्षद्वीप आए और एक दिन के लिए रुके, और उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो लक्षद्वीप के लोग हमेशा से पर्यटन के नजरिए से चाहते थे। मैं हमेशा से चाहता हूं कि यह सरकार पर्यटन के लिए एक नीति बनाए, क्योंकि इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। मालदीव को इससे समस्या क्यों होनी चाहिए। लक्ष्यद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल ने इस पूरे विवाद पर दो टूक कहा है कि पीएम का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा। पटेल ने पीएम मोदी के दौरे के लिए खास तैयारियां की थी। उन्होंने पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद आभार भी व्यक्त किया था। मालदीव की तो भारत के साथ तो उसके ऐसे रिश्ते रहे हैं कि अगर भारत ने मालदीव में घुसकर ऑपरेशन कैक्टस नहीं किया होता तो मालदीव का नक्शा शायद कुछ और ही होता। ये बात है साल 1988 की। तब भारत के प्रधानमंत्री राजीव गांधी और मालदीव के राष्ट्रपति मौमूल अब्दुल गयूम थे। तब मालदीव की सेना ने श्रीलंका के विद्रोहियों के साथ मिलकर अब्दुल गयूम का तख्तापलट करने की कोशिश की थी। इससे पहले 1980 और 1983 में भी तख्तापलट की कोशिश हुई थी, जो नाकाम हो गई थी। लेकिन 1988 में 3 नवंबर की सुबह पीपुल्स लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन ऑफ तमिल ईलम के करीब 100 लड़ाके मालदीव पहुंच गए और उन्होंने एयरपोर्ट, बंदरगाहों, टेलीविजन और रेडियो स्टेशनों पर कब्जा कर लिया। विद्रोही मालदीव की सेना के साथ मिलकर राष्ट्रपति भवन पर भी कब्जा करना चाहते थे, लेकिन राष्ट्रपति सुरक्षित बच गए। उन्होंने तब श्रीलंका, पाकिस्तान, सिंगापुर और अमेरिका से मदद मांगी, लेकिन काम भारत ही आया। राजीव गांधी के आदेश पर ऑपरेशन कैक्टस हुआ और तख्तापलट की कोशिश नाकाम हो गई। इसके बाद से ही मालदीव और भारत के संबंध दोस्ताना ही रहे। वहीं मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने ट्वीट कर कहा कि, मैं सोशल मीडिया पर मालदीव सरकार के अधिकारियों द्वारा भारत के खिलाफ घृणास्पद भाषा के इस्तेमाल की निंदा करता हूं। भारत हमेशा मालदीव का अच्छा दोस्त रहा है और हमें इस तरह की कठोर टिप्पणियों को दोनों देशों के बीच पुरानी दोस्ती और संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव डालने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। बता दें कि मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को भारत का समर्थक माना जाता था। लेकिन मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भारत विरोधी और चीन के समर्थक हैं।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम

March 24, 2026
Read More

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026
Read More

मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार, रेशम, साइलेज व सामूहिक खेती से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी

March 24, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम

March 24, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
Don't Miss
उत्तराखण्ड

एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम

March 24, 2026 उत्तराखण्ड

देहरादून दिनांक 24 मार्च 2026, एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने…

Read More

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026

मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार, रेशम, साइलेज व सामूहिक खेती से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी

March 24, 2026

अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने किया भाजपा विधायक ऋतू खंडूड़ी के आवास का घेराव

March 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address: 120 Lohiyapuram, Tyagi road,
Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम

March 24, 2026

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026

मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार, रेशम, साइलेज व सामूहिक खेती से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी

March 24, 2026
Most Popular

एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम

March 24, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.