देहरादून। शाहंशाही रिजॉर्ट में आयोजित फ़ॉरेवर लक्ज़री फैशन वीक सीजन-7 एवं Mr., Miss & Mrs. उत्तराखंड का भव्य आयोजन सफलता के साथ संपन्न हुआ। फैशन, ग्लैमर और प्रतिभा से भरपूर इस कार्यक्रम का आयोजन सोनम शाह और शेखर चौधरी द्वारा किया गया, जिसमें उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने रैंप पर आत्मविश्वास और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री कवलजीत कौर कपूर मुख्य सेलिब्रिटी अतिथि के रूप में शामिल हुईं और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं निर्णायक की भूमिका कोमल आनंद ने निभाई।
प्रतियोगिता में दिव्या सोनी ने मिसेज़ उत्तराखंड, पूजा ने मिस उत्तराखंड और नितिन ठाकुर ने मिस्टर उत्तराखंड का खिताब अपने नाम किया। मिस श्रेणी में आस्था प्रथम रनर-अप और यशवी द्वितीय रनर-अप रहीं, जबकि मिस्टर श्रेणी में अरबाज खान प्रथम रनर-अप एवं आदित्य शर्मा द्वितीय रनर-अप घोषित हुए। नित्या बोरियाल ने किड्स मॉडल श्रेणी का खिताब जीता।
कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में कुल 30 पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजन की सफलता में खुशी, शमा और नगमा की मैनेजमेंट टीम तथा URS Planner की प्रोडक्शन टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह आयोजन फैशन, प्रतिभा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाला एक यादगार मंच साबित हुआ।
#Tags:
#Dehradun #Uttarakhand #ForeverLuxuryFashionWeek #MrMissMrsUttarakhand #FashionShow #DivyaSoni #NitinThakur #Pooja #WomenEmpowerment #Modeling #UttarakhandNews #DehradunEvents



