प्रदेशभर में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। परेड मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास ग्राम्य विकास पर्यटन उद्यान सूचना शिक्षा स्वास्थ्य वन उद्योग विभागों की झांकियां प्रदर्शित की गईं। इस प्रदर्शन में सूचना विभाग की झांकी को प्रथम ग्राम्य विकास विभाग को द्वितीय तथा उद्यान विभाग की झांकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। परेड मैदान में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। परेड मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, ग्राम्य विकास, पर्यटन, उद्यान, सूचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, वन, उद्योग विभागों की झांकियां प्रदर्शित की गईं। इस प्रदर्शन में सूचना विभाग की झांकी को प्रथम, ग्राम्य विकास विभाग को द्वितीय तथा उद्यान विभाग की झांकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झांकियों के लिए इन विभागों के अधिकारियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के लोक कलाकारों ने लोक नृत्य का मनोहारी प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मचारियों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। परेड में सेना, सीआरपीएफ, आइटीबीपी, उत्तर प्रदेश पुलिस, 40वीं वाहिनी पीएसी, 40वीं वाहिनी महिला दल, उत्तराखंड होमगार्ड्स, प्रांतीय रक्षक दल, एनसीसी, अश्व दल, पुलिस संचार, अग्निशमन की टुकड़ियों ने प्रतिभाग किया। परेड करने वाली टुकड़ियों में प्रथम स्थान पर सीआरपीएफ, द्वितीय स्थान पर आइटीबीपी और तृतीय स्थान पर 40वीं वाहिनी महिला दल रहीं, जिन्हें राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया गया।
समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने छोलिया नृत्य, गढ़वाली नृत्य, छपेली, भांगड़ा, हारूल नृत्य का महमोहक प्रदर्शन किया। समारोह में प्रथम महिला गुरमीत कौर, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सांसद माला राज्यलक्ष्मी, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, विधायक खजान दास, देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, मुख्य सचिव डा एसएस संधु, डीजीपी अभिनव कुमार, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी सोनिका, एसएसपी अजय सिंह भी उपस्थित रहे। इससे पहले राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले आजादी के महानायकों व संविधान निर्माताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास स्थित परिसर, मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।



