वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, हमारी सरकार ने नागरिक प्रथम और न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन दृष्टिकोण के साथ जवाबदेह, जन केंद्रित और विश्वास आधारित प्रशासन प्रदान किया है। निर्मला सीतारमण ने कहा, पिछले 10 साल में 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण महिला उद्यमियों को दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को 70% आवास महिलाओं को मिले हैं। सीतारमण ने कहा, हमें गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है, उनकी जरूरतें और आकांक्षाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं। फसलों पर नानो डैप का इस्तेमाल होगा। डेयरी विकास के क्षेत्र में अच्छा काम होगा। दुग्ध किसानों को बढ़ावा दिया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अगले पांच साल में ग्रामीण इलाकों में दो करोड़ और घर बनाए जाएंगे। आशा बहनों को भी आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा। तिलहन के अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा। हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।
11.8 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला है। 4 करोड़ से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना का फायदा मिला है। हमारी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने हर घर जल, बिजली, गैस, वित्तीय सेवाएं, जन-जन को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने का काम किया है। खाद्यान्न की चिंताओं को दूर कर 80 करोड़ से अधिक लोगों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया है। मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा किया है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आय बढ़ी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार सर्वाइकल कैंसर के निवारण के लिए 9 से 14 वर्ष की आयु की बालिकाओं के टीकाकरण को प्रोत्साहित करेगी। पिछले 10 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। 2014 में देश भारी चुनौतियों का सामना कर रहा था, सरकार ने उन चुनौतियों पर काबू पाया और संरचनात्मक सुधार किए, जन हितैषी सुधार किए गए। हमारी सरकार में 1.4 करोड़ युवाओं को स्किल इंडिया मिशन का लाभ मिला है। जब पीएम मोदी ने 2014 में काम शुरू किया तब देश भारी चुनौतियों का सामना कर रहा था। हमने जनता के हित में काम शुरू किया, जनता को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर दिए हैं। देश में नई उम्मीद जागी है। हमने व्यापक विकास की बात की, हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास के मंत्र से आगे बढ़ रहे हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, सभी को पक्का मकान मुहैया करवाया जाएगा। स्किल इंडिया में 1.47 करोड़ युवाओं को ट्रेंड किया है। पीएम मत्स्य संपदा योजना को बढ़ाया जाएगा। मत्स्य उत्पादन दोगुना हो गया है। पीएम मोदी ने जय अनुसंधान का नारा दिया है। इसे साकार करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। किसानों की आय बढ़ाने की कोशिश होगी। वित्त मंत्री ने कहा कि तीन रेल कॉरिडोर शुरू किए जाएंगे। यात्री ट्रेनों के परिचालन में सुधार किया जाएगा। पीएम गति शक्ति योजना में काम तेज किया जाएगा। माला-भाड़ा परियोजना को भी विकसित किया जाएगा। 40 हजार नॉर्मल रेल डिब्बों को वंदे भारत में बदला जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, लखपति दीदी को बढ़ावा दिया जाएगा। दो करोड़ से बढ़ाकर दो करोड़ का निर्णय लिया है। नौ करोड़ महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है। लखपति दीदी से आत्मनिर्भरता आई है। आंगनबाड़ी कार्यक्रमों में तेजी लाई जाएगी। अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया। बता दें कि लखपति दीदी योजना मोदी सरकार की अहम योजना है। इसकी घोषणा पीएम ने 15 अगस्त 2023 लाल किला से की थी। योजना के लागू होने से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करोड़ों महिलाओं को लाभ होने की उम्मीद जताई गई है। इन स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी आर्थिक रूप से पिछड़ी महिलाएं मसलन बैंक वाली दीदी, आंगनबाड़ी दीदी आदि शामिल हैं। यह योजना इनके लिए स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम है, जो स्किल ट्रेनिंग देकर उन्हें पैसा कमाने के योग्य बनाएगी और अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद करेगी। इस योजना का लक्ष्य आर्थिक रूप से वंचित बैकग्राउंड से आने वाली महिलाओं को आगे लाना है। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने बताया भी कि लखपति दीदी स्कीम से 9 करोड़ महिलाओं की लाइफ बदली है। वे आत्मनिर्भर बनी हैं। सरकार ने इन्हीं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की इनकम बढ़ाने के लिए ‘लखपति दीदी योजना’ की शुरुआत की है। अब तक एक करोड़ महिलाओं को इसका लाभ मिल चुका है। ‘लखपति दीदी’ उन महिलाओं को कहा जाता है जिनकी प्रति परिवार सालाना इनकम कम से कम 1 लाख रुपए होती है।



