
देहरादून/प्रतापनगर। भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक एवं प्रदेश प्रवक्ता (पैनलिस्ट) सीए राजेश्वर पैन्यूली ने 16 अगस्त 2026 को उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं प्रतापनगर विधानसभा के प्रवास प्रभारी सुबोध उनियाल से औपचारिक भेंट की। इस दौरान उन्होंने मंत्री को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
पैन्यूली ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने क्षेत्र एवं प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर भी मंत्री से चर्चा की।



