भाजपा ने असंवैधानिक पैसा इकट्ठा किया है और भाजपा चुनाव में उसका इस्तेमाल करेगी, लेकिन जो पैसा हमने लोगों से चंदा लेकर इकट्ठा किया, उसे सीज कर दिया गया है! कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते सीज होने पर पार्टी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि देश में बहु-दलीय व्यवस्था खतरे में है और देश में बहु-दलीय व्यवस्था को बचाने के लिए न्यायपालिका को दखल देना चाहिए। खरगे ने बैंक खाते सीज होने के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने का भी एलान किया। मल्लिकार्जन खरगे ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘सत्ता के नशे में चूर मोदी सरकार ने देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी इंडियन नेशनल कांग्रेस, के खातों को लोकसभा चुनाव से तुरंत पहले सीज कर दिया है।’ खरगे ने लिखा कि ‘ये लोकतंत्र पर बड़ा हमला है। भाजपा ने असंवैधानिक पैसा इकट्ठा किया है और भाजपा चुनाव में उसका इस्तेमाल करेगी, लेकिन जो पैसा हमने लोगों से चंदा लेकर इकट्ठा किया, उसे सीज कर दिया गया है! खरगे ने कहा कि ‘कांग्रेस सरकार के इस अत्याचार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी और विरोध प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा यही वजह है कि मैंने कहा है कि देश में भविष्य में कोई चुनाव नहीं होंगे। हम न्यायपालिका से अपील करते हैं कि देश में बहु-दलीय व्यवस्था और लोकतंत्र को बचाया जाए। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के खातों के सीज होने पर कहा कि ‘घबराइए मत मोदी जी, कांग्रेस ताकत और पैसे का नाम नहीं है, बल्कि ये लोगों की ताकत है। हम आपकी तानाशाही से नहीं झुकेंगे। हर कांग्रेस कार्यकर्ता आपसे आखिरी दम तक लड़ेगा और देश के लोकतंत्र को बचाएगा। शुक्रवार को कांग्रेस नेता अजय माकन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आयकर विभाग ने उनकी पार्टी के कई बैंक खातों को सीज कर दिया है और 210 करोड़ रुपये की रिकवरी निकाली है। अजय माकन ने आरोप लगाया कि फर्जी आधार पर यह कार्रवाई की गई है। आजय माकन ने आरोप लगाए कि सिर्फ कांग्रेस पार्टी के खाते सीज नहीं हुए हैं बल्कि देश में लोकतंत्र सीज हो गया है। अजय माकन ने सवाल उठाते हुए कहा कि ‘जब चुनाव के एलान से दो हफ्ते पहले देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं। आपको अभी भी लगता है कि देश में लोकतंत्र जिंदा है?
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मुख्यमंत्री धामी का पूर्व सैनिकों से संवाद: जबरन धर्मांतरण, डेमोग्राफिक बदलाव व सैनिक कल्याण पर सरकार के सख्त रुख के लिए जनसहयोग जरूरी
- धामी सरकार ने आनन-फानन में दो IAS का किया तबादला
- भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष ने किया गलोगी जल विद्युत परियोजना का भ्रमण
- मुख्यमंत्री ने टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- सीएम धामी ने खटीमा में की धान रोपाई, किसानों के श्रम को किया नमन खटीमा के नगरा तराई क्षेत्र में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को नमन किया।
- देहरादून में बिरला पिवट गैलरी का भव्य उद्घाटन, टाइल्स एवं बाथवेयर सेगमेंट में नए अध्याय की शुरुआत
- नैनीताल में होटल किराए 50% घटे, पांच बेड का रूम अब ढाई हजार में
- प्रथम युवा (अंडर-18) राष्ट्रीय कबड्डी-चैम्पियनशिप 2025 का हुआ भव्य समापन।
- डॉक्टर्स डे समारोह में बुद्धिजीवी फाउंडेशन ने एटलांटिस क्लब, पंडितवाड़ी चकराता रोड, देहरादून में प्रतिष्ठित डॉक्टरों को उनके स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और समाज के प्रति निःस्वार्थ सेवा के लिए में किया सम्मानित
- ” नगर निगम देहरादून में 10 वर्षों से होर्डिंग/यूनिपोल के ‘ संभावित Cartel के खेल” पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर की जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की सख्त कार्यवाही ।
Tuesday, July 8