कांग्रेस 80 में से 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस ने मप्र की एक सीट सपा को दी है। कांग्रेस में गठबंधन को लेकर ऊहापोह की स्थिति को समाप्त करते हुए दोनों दल यूपी में साथ चुनाव लड़ने पर राजी हो गए हैं। दोनों दलों के नेताओं ने संयुक्त रूप से गठबंधन की औपचारिक घोषणा की। तय हुआ है कि कांग्रेस यूपी में अमेठी, रायबरेली, वाराणसी, सहारनपुर सहित 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी। बाकी 63 सीटों पर उम्मीदवार समाजवादी पार्टी तय करेगी। इंडिया गठबंधन में शामिल अन्य किसी दल को सीट देने की जरूरत होगी तो वह समाजवादी पार्टी के कोटे से दी जाएगी। मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट पर सपा उम्मीदवार उतारेगी। अन्य सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार को सपा मदद करेगी। बुधवार को सपा और कांग्रेस की ओर से संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने गठबंधन की घोषणा की। दावा किया कि वे देश व संविधान बचाने के लिए एकमंच पर आए हैं। मिलकर भाजपा को रोकेंगे। अविनाश पांडेय ने कहा कि कई दौर की बातचीत के बाद सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ है। प्रदेश की 80 में कांग्रेस 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी। अन्य सीट पर सपा लड़ेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि गठबंधन मजबूती से जीतेगा। हमारी रणनीति संयुक्त होगी। सपा के राजेंद्र चौधरी ने कहा कि यूपी से भारत को बचाने का संदेश जा रहा है। यूपी से ही 2024 में भाजपा सत्ता से जाएगी। भाजपा के अन्याय के शिकार लोगों को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन का सपना साकार होगा। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन पर पूरे देश की निगाह लगी थी। जनता के मांग के मुताबिक सपा और कांग्रेस में गठबंधन हुआ है। मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट पर सपा उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। बाकी सीटों पर समाजवादी पार्टी कांग्रेस का समर्थन करेगी। रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, मथुरा, गाजियाबाद, सीतापुर, बाराबंकी और देवरिया। सूत्रों का कहना है कि लखीमपुर खीरी और श्रावस्ती सीट भी कांग्रेस मांग रही है, लेकिन सपा ने इनकार कर दिया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने बताया कि कांग्रेस चुनाव कमेटी की बैठक में प्रत्याशियों के नाम तय किए जाएंगे। जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। दूसरी तरफ राजेंद्र चौधरी ने बताया कि वाराणसी सीट पर सपा ने पहले ही उम्मीदवार घोषित कर दिया है। अब गठबंधन के बाद सपा अपने उम्मीदवार का नाम वापस ले लेगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि उम्मीद है कि 24 को मुरादाबाद से शुरू होने वाली दूसरे चरण की यात्रा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि पहले सपा अध्यक्ष ने अमेठी- रायबरेली में यात्रा में शामिल होने की सहमति दी थी। किसी कारणवश वह शामिल नहीं हुए। दूसरे चरण की यात्रा के लिए उन्हें फिर से निमंत्रण दिया जा रहा है। उम्मीद है कि वह यात्रा में शामिल होंगे। इंडिया गठबंधन से जुड़े विभिन्न दलों के सवाल पर अविनाश पांडेय ने कहा कि 63 सीटें सपा के पास है। अभी सिर्फ कांग्रेस की सीट की घोषणा हुई है। उसे 17 सीटें मिली हैं। इंडिया गठबंधन में सभी दलों का स्वागत है। आजाद समाज पार्टी को सीट देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस भी दल को सीट देने की जरूरत होगी, उस पर सपा अध्यक्ष फैसला लेंगे। रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के सवाल को वह टाल गए।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मुख्यमंत्री धामी का पूर्व सैनिकों से संवाद: जबरन धर्मांतरण, डेमोग्राफिक बदलाव व सैनिक कल्याण पर सरकार के सख्त रुख के लिए जनसहयोग जरूरी
- धामी सरकार ने आनन-फानन में दो IAS का किया तबादला
- भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष ने किया गलोगी जल विद्युत परियोजना का भ्रमण
- मुख्यमंत्री ने टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- सीएम धामी ने खटीमा में की धान रोपाई, किसानों के श्रम को किया नमन खटीमा के नगरा तराई क्षेत्र में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को नमन किया।
- देहरादून में बिरला पिवट गैलरी का भव्य उद्घाटन, टाइल्स एवं बाथवेयर सेगमेंट में नए अध्याय की शुरुआत
- नैनीताल में होटल किराए 50% घटे, पांच बेड का रूम अब ढाई हजार में
- प्रथम युवा (अंडर-18) राष्ट्रीय कबड्डी-चैम्पियनशिप 2025 का हुआ भव्य समापन।
- डॉक्टर्स डे समारोह में बुद्धिजीवी फाउंडेशन ने एटलांटिस क्लब, पंडितवाड़ी चकराता रोड, देहरादून में प्रतिष्ठित डॉक्टरों को उनके स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और समाज के प्रति निःस्वार्थ सेवा के लिए में किया सम्मानित
- ” नगर निगम देहरादून में 10 वर्षों से होर्डिंग/यूनिपोल के ‘ संभावित Cartel के खेल” पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर की जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की सख्त कार्यवाही ।
Tuesday, July 8