Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर
  • मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को फरवरी और मार्च महीने की धनराशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर
  • पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान
  • क्या देश में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पर्वतीय पर्यटन परिपथों का विकास करने का प्रस्ताव है?
  • पंचम चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर दीपलोक कॉलोनी में “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” का आयोजन !
  • एमडी का निरीक्षण, लखवाड़ परियोजना में तेजी और गुणवत्ता पर जोर
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई
  • शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पदयात्रा का आयोजन
  • सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर परेड ग्राउंड में आयोजित 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी
  • परेड ग्राउंड, देहरादून में प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित “जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल”
Tuesday, March 24
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»आदित्य- L1 मिशन और सूर्य से जुड़े 10 रोचक जानकारी
उत्तराखण्ड

आदित्य- L1 मिशन और सूर्य से जुड़े 10 रोचक जानकारी

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarSeptember 8, 2023Updated:July 5, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Parker solar probe transitting the sun.
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिग के बाद अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) एक और मिशन के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसका नाम है आदित्य-एल 1 मिशन. सूर्य पर जाने के लिए आदित्य एल 1 मिशन शनिवार 02 सितंबर 2023 को सुबह 11 बजकर 50 मिनट कर श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा.

इसरो के इस मिशन का उद्देश्य एल1 के चारों ओर की कक्षा से सूर्य का अध्ययन करना है. यह विभिन्न तरंग बैंडों में प्रकाशमंडल, क्रोमोस्फीयर और सूर्य की बाहरी परतों (कोरोना) का निरीक्षण करने के लिए सात पेलोड लेकर जाएगा. आदित्य-एल1 मिशन के माध्यम से भारत पहली बार सूर्य पर रिसर्च करने जा रहा है. लेकिन इस खबर में आपको हम सूर्य से जुड़े ऐसे 10 धार्मिक और वैज्ञानिक सवालों के जवाब बताएंगे, जिसे आपको जरूर जानना चाहिए.

सूर्य पर कितने मिशन भेजे गए: भले ही भारत आदित्य-एल1 मिशन के जरिए पहली बार सूरज पर रिसर्च करने जा रहा है. लेकिन इससे पहले सूर्य पर कुल 22 मिशन भेजे जा चुके हैं. इनमें सबसे अधिक नासा द्वारा 14 मिशन भेजे गए हैं.

आदित्य L1 मिशन से सूर्य पर क्या मिलेगा: आदित्य-एल1 मिशन को लेकर देशवासी काफी उत्साहित है. लेकिन सवाल यह है कि आदित्य-एल1 को सूर्य पर क्या मिलेगा. बता दें कि इस मिशन के जरिए इसरो सूर्य की परतों की गतिशीलता का अध्ययन करेगा और साथ ही सूर्य के कण गतिशीलता के अध्ययन के लिए डेटा प्रदान करने वाले इन-सीटू पार्टिकल और प्लाज्मा वातावरण का अध्ययन किया जाएगा.

सूर्य का आकार:  सूर्य को सौरमंडल का सबसे बड़ा पिंड कहा जाता है. इसका व्यास लगभग 13 लाख 90 हजार किलोमीटर है, जोकि पृथ्वी से लगभग 109 गुना बड़ा है. सूर्य का आकार 696,340 कि.मी है.

सूर्य का तापमान कितना है: वैज्ञानिक प्रयोगों के आधार पर सूर्य के केंद्र का तापमान अनुमानित 150 लाख डिग्री सेंटीग्रेड है. सूर्य के केंद्र में न्यूक्लियर फ्यूजन की क्रिया होती रहती है, जिस कारण ऊष्मा उत्पन्न होती है. सूर्य के सतह पर गुरूत्वाकर्षण बल के कारण दबाव बनाता है, जिसके कारण इसकी सतह का तापमान लगभग 6,000 डिग्री सेंटीग्रेड है. आप सोचिए कि, जब गर्मियों में तापमान 45 डिग्री पहुंच जाता है तो हमारे पसीने छूट जाते हैं. ऐसे में सूर्य का तापमान तो उससे डेढ़ हजार गुणा अधिक है.

सूर्य कैसे बने ग्रहों के राजा: ज्योतिष में सूर्य को नवग्रहों का राजा कहा जाता है. वहीं विज्ञान भी यह मानता है कि, सूर्य के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है. सूर्य को ग्रहों का राजा कहे जाने का एक कारण यह भी है कि, सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं.

कब होगी सूरज की मौत: सूर्य के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं जा सकती है. लेकिन वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले 5 अरब साल में सूर्य की मौत हो जाएगी. वैज्ञानिकों के अनुसार, अपने अंत से पहले सूर्य बहुत अधिक गर्म और चमकदार हो जाएगा.

पृथ्वी की रफ्तार से सूर्य का संबंध: पृथ्वी अपने कक्ष में घूमने के साथ सूर्य की परिक्रमा करती है, जिसे हम वार्षिक गति कहते हैं. पृथ्वी सूर्य की एक परिक्रमा 365 दिन 6 घंटे और 45.51 सेकेंड में पूरा करती है.

सूर्य की सात किरणें: उगते हुए सूर्य की हजारों किरणें होती हैं, जिसमें सात किरणें पृथ्वी पर पड़ती है, जिसके नाम हैं- सुषुम्णा, सुरादना, उदन्वसु, विश्वकर्मा, उदावसु, विश्वव्यचा और हरिकेश. सूर्य की सात किरणें अलग-अलग रंगों की होती है. यही कारण है कि हिंदू धर्म में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का मह्तव है.

सूरज के किस स्थान पर जाएगा आदित्य-एल1: आदित्य-एल1 मिशन को लैग्रेंजियन बिंदु 1 (एल1) पर भेजा जाएगा. लैग्रेंजियन बिंदु अंतरिक्ष में वह स्थान है, जहां दो वस्तुओं के बीच काम करने वाले सभी गुरुत्वाकर्षण बल एक-दूसरे को निष्प्रभावी कर देते हैं. इसमें एक छोटी वस्तु दो बड़े पिंडों (सूर्य और पृथ्वी) के गुरुत्वाकर्षण प्रभाव के तहत संतुलन में रह सकती है. इसी कारण से एल1 बिंदु का उपयोग अंतरिक्ष यान के उड़ने के लिए किया जा सकता है.

लैग्रेंजियन बिंदु से सूर्य का अध्ययन क्यों: लैग्रेंजियन बिंदु अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए उपयोगी है. क्योंकि यहां कम ऊर्जा वाली कक्षाएं होती है. साथ ही इस बिंदु से अंतरिक्ष के कुछ क्षेत्रों को निर्बाध रूप से देखा जा सकता है. सूर्य-पृथ्वी प्रणाली का L1 बिंदु एक अंतरिक्ष यान को लगातार सूर्य का निरीक्षण करने की अनुमति देता है.

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर

March 24, 2026
Read More

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को फरवरी और मार्च महीने की धनराशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर

March 24, 2026
Read More

पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान

March 24, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023

उत्तराखण्ड में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचे तो होगी कड़ी कार्रवाई

July 27, 2023
Don't Miss
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर

March 24, 2026 उत्तराखण्ड

जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट “आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर” जनमानस को विधिवत समर्पित; मा0 मुख्यमत्रंी ने…

Read More

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को फरवरी और मार्च महीने की धनराशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर

March 24, 2026

पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान

March 24, 2026

क्या देश में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पर्वतीय पर्यटन परिपथों का विकास करने का प्रस्ताव है?

March 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address: 120 Lohiyapuram, Tyagi road,
Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर

March 24, 2026

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को फरवरी और मार्च महीने की धनराशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर

March 24, 2026

पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान

March 24, 2026
Most Popular

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.