मिशन 4G प्लस गौ, गंगा, गांव और गायत्री रजिस्टर्ड संस्था के तत्वाधान में बद्रीपुर अपना घर अनाथ आश्रम में अनाथ बच्चों के संग माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया ,जन्मदिन के इस कार्यक्रम में श्रीमती गीता पुष्कर धामी जी की गरिमा में उपस्थिति में,अनाथ बच्चों के संग केक काटकर मनाया गया इस अवसर पर अपने सम्बोधन में बोलते हुए श्रीमती धामी जी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद व जन सहयोग के बल पर ही मुख्यमंत्री धामी जनहित में लगातार कठोर फैसले लेते हुए राज्य को निरंतर आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं, और और जन्मदिन के इस आयोजन में आप लोगों के बीच अपने आप को पाकर में खुश महसूस कर रही हूं, क्योंकि देश का भविष्य आप युवाओं ने ही संवारना है और बढ़ाना है ,धामी सरकार युवाओं महिलाओं के विकास को लेकर दृढ़ संकल्पित भाव से दिन-रात कम कर रही है, मोदी जी के मार्गदर्शन में धामी सरकार उत्तराखंड को देश का संपन्न शाली राज्य बनाने की दिशा में काम कर रहे है ,उसका परिणाम है कि आज प्रदेश में जनमानस में खुशी का माहौल है



