रविचंद्रन अश्विन ने अपनी आईपीएल की ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन चुनी है। अश्विन ने धोनी को कप्तान बनाया है। वहीं चार विदेशी खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। इसमें एबी डी विलियर्स सुनील नरेन राशिद खान और लसिथ मलिंगा को जगह दी है। अश्विन ने लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे भुवनेश्वर कुमार को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। भारत के स्टार स्पिनर आर अश्विन ने अपनी आईपीएल की ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन चुनी है। अश्विन ने महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान बनाया है। अश्विन की प्लेइंग इलेवन में चार विदेशी खिलाड़ शामिल हैं। साथ ही चार ऐसे भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी है जिन्होंने हाल ही समाप्त हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया का हिस्सा थे।
श्रीकांत के यूट्यूब चैनल पर आर अश्विन ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा की। अश्विन ने सलामी बल्लेबाज के रूप में विराट कोहली और रोहित शर्मा को चुना। कोहली आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर हैं। वहीं, रोहित इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर मौजूद हैं।